राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि सभी मुद्दों को गौण करते हुए भावनात्मक मुद्दों को आगे रखकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की चुनावी रणनीति कामयाब नहीं होगी। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में चुनावी सभा को सम्बोधित करने आए पायलट ने आज मीडिया से कहा कि बीजेपी की पिछले पांच साल जनता से बेरुखी रही।
किसानों में भयंकर रोष उत्पन्न हुआ है। सभी मुद्दों को गौण करते हुए भावनात्मक मुद्दों को आगे रखकर बीजेपी की चुनावी रणनीति कामयाब नहीं होगी। पायलट ने कहा कि लोग अति आत्मविश्वास में है उन्हें नकारा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य समेत पूरे देश में कांग्रेस को प्रचण्ड बहुमत मिलेगा।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजस्थान में सभी पच्चीस सीटों पर आम सहमति से नाम तैयार है। अच्छे और जिताऊ उम्मीदवारों को चुनावी समर में उतारा जाएगा। एक अन्य सवाल के जवाब में पायलट ने कहा कि पिछले तीन महीने के कार्यकाल में लोगों ने कांग्रेस सरकार को पसंद किया है।
लोगों को पेंशन, किसानों को राहत, बेरोजगारी भत्ता दे रहे हैं। चुनावी वादों को हमने पूरा किया। पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन राज्यों में कांग्रेस को जीताया है और वह मजबूत स्थिति में है।


Download Android App
Download iOS App



