राजस्थान के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एमामुद्दीन अहमद खान (दुर्रु मियां) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया हैं।
दुर्रु मियां आज अलवर के भिवाड़ी में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले जाति और अब धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार की नीतियोंं के कारण हर वर्ग दुखी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सपनों का सौदागर बताते हुए कहा कि कभी काला धन तो कभी जनधन के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उन्हीं नीतियों को आगे बढा रही है जो कांग्रेस शासन में शुरु की गई थी, जिनमें आरटीआई, मनरेगा एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल है। भाजपा ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) जैसी योजनायें क्रियांवित कर लोगों की कमर तोडऩे का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि रोजगार के अभाव में शिक्षित युवा भटक रहा है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का कार्यकाल समाप्त होने को आ रहा है, लेकिन राज्य में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया।