लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

भाजपा वालों का लोकतंत्र में विश्वास नहीं, ये लोग सिर्फ मुखौटा पहन राजनीति कर रहे: अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि उसकी नीतियां देश को बर्बाद करने वाली हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि उसकी नीतियां देश को बर्बाद करने वाली हैं। गहलोत ने कहा कि भाजपा वालों का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है और ये लोग सिर्फ लोकतंत्र का मुखौटा पहन राजनीति कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर ज्ञानवापी मस्जिद वाराणसी के मुद्दे पर देश में एक नया तमाशा खड़ा करने का आरोप लगाया और कहा कि हिंदू-मुसलमान सदियों से साथ रहते आए हैं और सदियों तक साथ रहना है।  
सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी का दुरुपयोग हो रहा 
वह जयपुर के अल्बर्ट हॉल में कांग्रेस सेवादल की आजादी गौरव यात्रा को संबोधित कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है, ये लोग लोकतंत्र का मुखौटा पहनकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया, ‘‘लोकतंत्र कहां है? सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी का दुरुपयोग हो रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन (भाजपा) की जो नीतियां हैं, कार्यक्रम हैं, सिद्धांत हैं वे देश को बर्बाद करने वाले हैं, देश में हिंसा फैलाने वाले हैं, देश में तनाव पैदा करने वाले हैं, भाई-भाई को लड़वाने वाले हैं, रात-दिन का फर्क है इनकी विचारधारा में, इनकी सोच के अंदर, जो आप देख रहे हो, क्या तमाशे हो रहे हैं देश में।’’  
गहलोत ने ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के मामले में कहा 
वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के मामले में उन्होंने कहा, ‘‘अब एक नया तमाशा शुरू कर देंगे वहां पर वाराणसी में, आप देख रहे हो कल से टीवी में, सोशल मीडिया में भी शुरू हो रहा है। कोई 100 जगह पर ऐसे स्थान होंगे जहां पर ये विवाद पैदा करते रहते हैं, तो कब तक आप हिंदू-मुस्लिम को लड़वाते रहोगे देश में? जो सदियों से रहते आए हैं साथ में और सदियों तक साथ रहना है सबको, सदियों तक साथ रहना है।’’  
हम अपनी विचारधारा पर अटल रहेंगे 
गहलोत ने कहा, ‘‘हमें अपनी बात कहने में हिचक नहीं होनी चाहिए। चिंता न करें, अगर हमने बात नहीं की, तो इतिहास हमें भी माफ नहीं करेगा। आज हम अपनी विचारधारा पर अटल रहेंगे, तो इतिहास में कम से कम ये तो लिखा जाएगा कि भई कांग्रेस के लोगों ने कमी नहीं रखी, सर्वधर्म समभाव को, लोकतंत्र को, समाजवाद को जिंदा रखने के लिए।’’ वहीं गहलोत ने बाद में एक ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी समेत तमाम धर्मों के लोग एक साथ सदियों से रहते आए हैं और आगे भी सदियों तक रहेंगे। इसलिए नवसंकल्प शिविर से भी ‘भारत जोड़ो’ का संदेश दिया गया है।’’   
ये तमाशा अब ज्यादा नहीं चलेगा 
उन्होंने लिखा है, ‘‘जो लोग इनके बीच झगड़ा लगाकर देश पर राज करना चाहते हैं, उनकी सच्चाई देश जान चुका है। इससे देश कमजोर होता है। ये तमाशा अब ज्यादा नहीं चलेगा। समय आने पर देश इनको जवाब देगा।’’ इसके साथ ही गहलोत ने एक बार फिर कहा कि गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लगभग दो साल पहले उनकी चुनी हुई सरकार को गिराने का षडयंत्र किया था। 
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार गिराने का षड्यंत्र कोई मामूली नहीं था वो, अमित शाह जी का, धर्मेंद्र प्रधान जी का और वो जोधपुर वाले शेखावत साहब का।’’ उन्होंने कहा कि शेखावत को अब भी इस बारे में दर्ज एक मामले में अपना ‘वायस सैंपल’ नहीं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।