BREAKING NEWS

विदेश मंत्रालय प्रवासन विधेयक का ड्राफ्ट कर रहा तैयार◾CM योगी ने कहा- 'गरीबलित, पिछड़े वर्ग का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए, कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा'◾‘कांग्रेसी युवराज’ राहुल गांधी अभी भी राजशाही सोच से बाहर नहीं निकलें◾स्मृति ईरानी ने कहा- 'धर्म के आधार पर लोगों के बीच विभाजन नहीं होना चाहिए'◾राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर कांग्रेस ने साजिश रचने का लगाया आरोप◾अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी के लिए, कांग्रेस और राजद ने बिहार में एक मार्च निकाला◾CM योगी अपने संबोधन में कहा - गरीब, दलित का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए,यह कांग्रेस को नहीं बर्दाश्त ◾नितिन गडकरी ने कहा- 'जम्मू-कश्मीर में मिले लिथियम उपयोग से वाहन विनिर्माण में पहले पायदान पर होगा भारत'◾ कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले में सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित ◾राहुल को अयोग्य ठहराने से हम चुप नहीं बैठेंगे, भारतीय लोकतंत्र ओम शांति : कांग्रेस ◾लंदन में भारत के तिरंगे का अपमान करने वाले के खिलाफ UAPA का मामला हुआ दर्ज, 'दिल्ली पुलिस ने की FIR' ◾ लंदन में भारत के तिरंगे का अपमान करने वाले के खिलाफ UAPA का मामला हुआ दर्ज, 'दिल्ली पुलिस ने की FIR' ◾कांग्रेस समेत विपक्ष दलों ने निकाला संसद भवन से विजय चौक तक मार्च, हाथों में थाम रखे थे लोकतंत्र खतरे में है पोस्टर◾14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएगें◾राहुल गांधी की सजा पर बिहार विधानसभा में कांग्रेस, RJD का विरोध, JDU अलग◾हिंडनबर्ग ने एक और कंपनी पर निकाली रिपोर्ट, इस बार रडार पे आई सीईओ की कंपनी ◾ मोदी सरनेम मामले में सजा के बाद, 'अब राहुल गांधी की गई सांसदी सदस्यता' ◾सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा की मौजूदगी का राज्यसभा में दिखा असर◾चीन अमेरिका को दी चेतावनी, दक्षिण चीन सागर में विवादित जल क्षेत्र से अमेरिकी युद्धपोत आगे बढ़ते रहे तो इसके गंभीर परिणाम होंगे◾बीजेपी और विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा सोमवार तक स्थागित◾

भाजपा को निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि असफलता में ही सफलता छिपी है : वसुंधरा राजे

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को पार्टी कार्यताओं से कहा कि हार जीत सिक्के के दो पहलू हैं और उन्हें निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि असफलता में ही सफलता छिपी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों का दिल जीतने के लिए उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे राज्य के मेवाड़ इलाके की अपनी यात्रा के चौथे व अंतिम दिन बनेड़ा(भीलवाड़ा) में लोगों को संबोधित कर रही थीं।

अंधेरा छंटेगा-सूरज निकलेगा-कमल खिलेगा

उन्होंने कहा,‘‘ हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि असफलता में ही सफलता छिपी है।’’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कथन 'अंधेरा छंटेगा-सूरज निकलेगा-कमल खिलेगा' का जिक्र करते हुए राजे ने कहा,‘‘लेकिन यह सिर्फ नारों, बयानो, भाषणों और हवा में बातें करने से नहीं,जमीन पर काम करने से होगा।’’उन्होंने कहा, ‘‘ यह लोगों का दिल जीतने से होगा। लोगों में विश्वास कायम करने से होगा। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने से होगा व कड़ी मेहनत करने से होगा।

कार्यकर्ता कहलाने में ही अपना गौरव समझे

यहां जारी बयान के अनुसार उन्होंने कहा,‘‘असली भाजपा का कार्यकर्ता भी वही होता है जो बिना स्वार्थ संगठन के लिए काम करे और अपने आपको कार्यकर्ता कहलाने में ही अपना गौरव समझे। भाजपा के कार्यकर्ता की साख भी यही है-चाहे वह कितने ही बड़े पद पर क्यों न पहुंच जाए,आजन्म कार्यकर्ता ही कहलाना पसंद करता है। उसे कभी अपने बड़े पद का अभिमान नहीं होता।बड़े पद पर पहुंचने के बाद वह और भी विनम्र हो जाता है, जैसे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

राज्य में भाजपा की सरकार बनायेंगे

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम प्रचंड बहुमत के साथ देश में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार और राज्य में भाजपा की सरकार बनायेंगे।राजे पूर्व सांसद हेमेंद्र सिंह बनेड़ा के निधन पर शोक व्यक्त करने गई।इसके बाद वह पुष्कर पहुंची जहां उन्होंने ब्रह्मा मंदिर में दर्शन और पूजा की। वह अजमेर स्थित मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत करने भी गईं।