सीकर/जयपुर : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मदन लाल सैनी का अंतिम संस्कार मंगलवार को सीकर जिले में उनके पैतृक गांव में किया गया।
सैनी का सोमवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था।
सैनी के पुत्र मनोज ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री रामलाल, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित बड़ी
संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद थे।
इससे पूर्व दिवंगत सैनी की पार्थिव देह जयपुर में भाजपा मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिये रखी गयी जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, मंत्री रघु शर्मा और भाजपा के नेताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ और पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी मौजूद थे।