राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक बड़ा और दर्दनाक बस हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक , सवाई माधोपुर के नजदीक यात्रियों से भरी एक बस बनास नदी में डूब गई। जिसमें 20 से ज्यादा यात्रियों की मौत हो गई। जिला प्रशासन के अनुसार हादसा आज सुबह हुआ। यात्रियों से भरी यह बस बनास नदी के पुल की रेलिंग तोड़ती हुए नदी में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीम मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक , यह हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े छह-7 बजे सवाई माधोपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर हुआ। दुर्घटना शनिवार सुबह हुई जब बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। दुर्घटना के वक्त यात्री बस में सो रहे थे।
बताया जा रहा है। इस बस में करीब 36 से ज्यादा लोग सवार थे। इस हादसे में अभी तक 22 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। घटना के बाद पुलिस और राहत एवं बचाव दल कर्मी मौके पर पहुंच गए। अभी मौके पर राहत और बचाव काम चल रहा है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।