राजस्थान के उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर के आखिरी दिन, यानी आज रविवार को कांग्रेस ने अपनी रणनीति में बदलाव के संकेत दिए। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस दौरान कहा कि उदयपुर नव संकल्प शिविर में जो भी मंथन हुआ है उसको लागू किया जाएगा। हम नई ऊर्जा और नई सोच के साथ लोगों के बीच जाएंगे। नव संकल्प में जो भी हमने तय किया है, हम लॉच कर रहे हैं। सोनिया गांधी ने बताया कि 2 अक्तूबर गांधी जयंती के दिन पार्टी कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी।
इस यात्रा का मकसद सांप्रदायिक सौहार्द्र बढ़ाना
सोनिया गांधी ने बताया कि इसमें इसमें तमाम युवा और बुजुर्ग भी हिस्सा लेंगे। सोनिया गांधी के मुताबिक, बिना किसी ब्रेक के यह यात्रा जारी रहेगी। इस यात्रा का मकसद सांप्रदायिक सौहार्द्र व हमारे संविधान की वैल्यू को बचाना है। सोनिया गांधी ने बताया कि दूसरे चरण में जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दे को उठाया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर यह होगी रणनीति
पार्टी अध्यक्ष ने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनावों को फोकस करते हुए इन मुद्दों पर अभियान चलाए जाएंगे। सीडब्ल्यूसी की नियमित बैठकें आयोजित कर राजनीतिक मुद्दों को समझा जाएगा और पार्टी को आगे बढ़ाया जाएगा। इस चिंतन शिविर के अंतिम दिन सोनिया गांधी ने एक विशेष नारा भी दिया…’हम वापस आएंगे। हम वापस आएंगे।’…इसके बाद सोनिया गांधी ने कहा कि यह हमारा नव संकल्प है।
राहुल ने भाजपा पर किया कटाक्ष
ज्ञात हो कि इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चिंतन शिविर के बीच विरोधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने औपचारिक तौर से भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि भारत में जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है उस दिन से दलितों के अधिकारों का मूल रूप से हनन होता रहा हैं। जानकारी के मुताबिक यह भाजपा सरकार किसी भी बात नहीं मानती है वह अपने फायदे के लिए आम जनता को लूट रही हैं।
दरअसल, कांग्रेस ने कहा है कि हमारी पार्टी सदियों से ही एकमात्र पार्टी ऐसी रही है जिसनें लोगों के भलाई के लिए सदैव निष्पक्ष होकर कार्य किया है और सभी वर्ग के जाति वालों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया हैं। कांग्रेस ने यह समान अधिकार सभी को दे रखे हैं।