राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नरपत सिंह राजवी एवं मदन दिलावर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की हैं।
गहलोत ने आज सोशल मीडिया के जरिए यह कामना की। उन्होंने कहा कि पता चला है कि भाजपा विधायक नरपत सिंह राजवी और मदन दिलावर वैश्विक महामारी कोरोना पीड़ित पाये गये है। उन्होंने उनके स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से कामना की।
उल्लेखनीय है कि श्री दिलावर गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चुनाव समिति की बैठक में भी शामिल हुए और जयपुर ग्रेटर नगर निगम के भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों जो एक होटल में ठहरे हैं, श्री दिलावर वहां भी बैठकों में शामिल रहे थे। अब उनके कोरोना पॉजीटिव आने से भाजपा नेताओं में हड़कंप मच गया हैं।