असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद पर तनाव को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंता जताई। रविवार को उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस समस्या का शीघ्र हल निकालना चाहिए।
गहलोत ने ट्वीट किया, “असम और मिजोरम के बीच बना हुआ तनाव गंभीर चिंता का विषय है। देश के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब एक राज्य ने अपने निवासियों को दूसरे राज्य में ना जाने के लिए यात्रा परामर्श निकाला हो।’’
मिजोरम में असम के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों पर FIR दर्ज होना एवं दोनों राज्यों की सीमा पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती एवं झड़पें कई गम्भीर सवाल उठाती है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 1, 2021
उन्होंने कहा कि मिजोरम में असम के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज होना एवं दोनों राज्यों की सीमा पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती एवं झड़पें कई गम्भीर सवाल उठाती है।’’
गहलोत के अनुसार, “ गृह मंत्री के दौरे के बाद अचानक ऐसे हालात क्यों बने, उस पर राजग सरकार को देशवासियों को विश्वास में लेना चाहिये। केन्द्र सरकार को सभी राजनीतिक दल, एनजीओ आदि का सहयोग लेकर शीघ्र ही देश हित में हल निकालना होगा।’’