लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

राजस्थान के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने कर्नाड के निधन पर जताया शोक

गहलोत ने अपने शोक संदेश में कहा है कि ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कर्नाड बहुआयामी प्रतिभा के धनी होने के साथ-साथ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के समर्थक थे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रसिद्ध कन्नड़ लेखक, अभिनेता गिरीश कर्नाड के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गहलोत ने अपने शोक संदेश में कहा है कि ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कर्नाड बहुआयामी प्रतिभा के धनी होने के साथ-साथ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के समर्थक थे। 
1560157492 ashok1
उन्होंने अपनी लेखनी तथा अभिनय के जरिए आमजन की समस्याओं को उठाया। वहीं उप मुख्यमंत्री पायलट ने अपने शोक संदेश में ट्विटर पर लिखा है, ‘‘रंगमंच के महान कलाकार और पद्म भूषण से सम्मानित गिरीश कर्नाड के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ।’’ 
1560157357 sachin
पायलट के अनुसार साहित्य, रंगमंच और सिनेमा में योगदान के लिए गिरीश कर्नाड सदैव याद किए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कर्नाड के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका जाना भारतीय सिनेमा और साहित्य जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। 
1560157432 vasundhara
उल्लेखनीय है कि नाटककार, अभिनेता, निर्देशक और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित गिरीश कर्नाड का सोमवार को बेंगलुरू में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।