राजस्थान में कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मौत, संक्रमितों की संख्या 2000 हुई

Summary :

राजस्थान में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2000 हो गया है। शुक्रवार को राजस्थान में 36 नए केस मिले हैं और और व्यक्ति की मौत हुई है।

राजस्थान में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2000 हो गया है। शुक्रवार को राजस्थान में 36 नए केस मिले हैं और व्यक्ति की मौत हुई है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जमवारामगढ़ के एक बुजुर्ग को ‘सर्जिकल इमरजेंसी’ के लिए 13 अप्रैल को यहां भर्ती करवाया गया था।
पहली जांच रिपोर्ट में वह ‘संक्रमित’ नहीं पाए गए थे लेकिन दूसरी रिपोर्ट में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इससे पहले ही 22 अप्रैल को उनका निधन हो गया। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से यह 29वीं मौत है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

गुजरात के वडोदरा में सेना के 3 जवान कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए 28 लोग हुए क्वारनटीन

वहीं शुक्रवार सुबह नौ बजे तक राज्य में कोरोना संक्रमण के 36 नये मामले आए जिनमें कोटा में 18, जयपुर में 13, झालावाड़ में चार, भरतपुर में एक नया मामला शामिल हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Desk Team