लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

संविधान सभा के सदस्यों द्वारा भारत की भावी पीढ़ के लिए प्रेरणादायक संदेश देने का प्रयास : राज्यपाल कलराज

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि संविधान ने हमें मूल अधिकार दिए हैं तो कर्तव्य बोध भी दिया है। प्रत्येक नागरिक दोनों के बीच संतुलन रखकर राष्ट्रहित और नैतिक मूल्यों की सही मायने में पालना कर सकता है।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि संविधान ने हमें मूल अधिकार दिए हैं तो कर्तव्य बोध भी दिया है। प्रत्येक नागरिक दोनों के बीच संतुलन रखकर राष्ट्रहित और नैतिक मूल्यों की सही मायने में पालना कर सकता है। श्री मिश्र आज यहां जवाहर कला केन्द, में श्रीअरविन्द सोसायटी द्वारा आयोजित ‘संविधान में कलाकृतियां-श्रीअरविन्द के आलोक में’ विषयक प्रदर्शनी के उद्घाटन से पूर्व समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के संविधान की मूल प्रति में भारतीय संस्कृति का चित्रण भारत की संस्कृति और सभ्यता को समझने का आधार है। उन्होंने कहा कि संविधान सभा के सदस्यों द्वारा भारत की भावी पीढ़ के लिए प्रेरणादायक संदेश देने का प्रयास इसके जरिए किया गया है।
भारतीय संविधान को वह देश का जीवंत दस्तावेज मानते हैं
श्री मिश्र ने महर्षि अरविन्द को राष्ट्र ऋषि बताते हुए कहा कि वे राष्ट्रीयता से ओतप्रोत महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने राष्ट्रवाद को सच्चा धर्म मानते हुए अपने चिंतन और सृजन से समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, कलाओं, इतिहास के साथ लोकतांत्रिक जीवन पद्धति का महर्षि अरविन्द ने अछ्वुत विश्लेषण अपनी लेखनी में किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान को वह देश का जीवंत दस्तावेज मानते हैं। ऐसा इसलिए कि इसमें भारतीय संस्कृति की उदात्त जीवनधारा को साक्षात् अनुभव किया जा सकता है। उन्होंने भारतीय संविधान के कलापक्ष पर प्रदर्शनी आयोजित करने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल प्रति में महान कलाकार नंदलाल बोस के नेतृत्व में बने इन चित्रों के माध्यम से संविधान की हमारी संस्कृति को जन-जन में पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के स्व। कृपालसिंह सिंह शेखावत को भी इसमें योगदान रहा, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
भारत का मूल संविधान 22 भागों में बांटा गया
श्री मिश्र ने संविधान की मूल प्रति की चर्चा करते हुए कहा कि इसके भाग दो में वेदमय भारतीय संस्कृति का चित्रण है और महर्षि अरविन्द के अनुसार भी हम जो कुछ हैं और जो कुछ बनने की चेष्टा करते हैं, उस सब के मूल में वेद हैं जो हमारे चिंतन, आचारनीति, सभ्यता और राष्ट्रीयता को थामे रखने वाला स्तम्भ हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के भाग तीन में रामायण का अंकन है और महर्षि अरविन्द ने रामायण को आदर्श जीवन चरित्र के साथ उदात्त जीवन मूल्यों का सार बताया है। कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनोद शंकर दवे ने कहा कि भारत का मूल संविधान 22 भागों में बांटा गया है। सभी भाग भारतीय सभ्यता के चित्रण से आरम्भ होते हैं, जो हमारे महापुरुषों और मनीषियों के ज्ञान को समेटे हुए हैं। पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता गुरुचरण सिंह गिल ने कहा कि संविधान में सांस्कृतिक चित्रण का मूल विचार संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ। राजेन्द, प्रसाद का था। उन्होंने इन चित्रों के महत्व और संदेश को अपने संबोधन में रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।