राजस्थान के कोटा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जनहित में लिए गए 100 यूनिट बिजली बिल को फ्री करने की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
कोटा शहर कांग्रेस के महासचिव संजय यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी, स्वायत्त सरकार के मंत्री शांति धारीवाल और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में नारेबाजी की और गहलोत सरकार को जनकल्याणकारी सरकार बताया।