राजस्थान के पूर्व मंत्री चुन्नीलाल धाकड़ का निधन, चार बार विधायक और दो बार राज्य सरकार में रहे मंत्री - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

राजस्थान के पूर्व मंत्री चुन्नीलाल धाकड़ का निधन, चार बार विधायक और दो बार राज्य सरकार में रहे मंत्री

राजस्थान के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता चुन्नीलाल धाकड़ का पोस्ट कोरोना से आज निधन हो गया। 83 वर्षीय धाकड़ चार बार विधायक और दो बार राज्य सरकार में मंत्री रहे थे।

राजस्थान के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता चुन्नीलाल धाकड़ का पोस्ट कोरोना से आज निधन हो गया। 83 वर्षीय धाकड़ चार बार विधायक और दो बार राज्य सरकार में मंत्री रहे थे। धाकड़ कोरोना लहर में संक्रमित हो गए थे जिसके उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके थे लेकिन एक रात पूर्व उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चित्तौड़गढ़ के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही और लाईफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था लेकिन आज तड़के चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 
धाकड़ एक महीने पहले कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। कोरोना तथा अन्य बीमारियों से ग्रसित धाकड़ को रविवार रात ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी और सोमवार सुबह चार बजे उन्होंने चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। धाकड़ के निधन से भाजपा में शोक की लहर छा गई है। 
धाकड़ का जन्म जिले की बेंगू तहसील के छोटे से गांव राजपुरा के किसान परिवार में हुआ था। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ और जनसंघ कार्यकर्ता के रुप में उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वह आपातकाल में जेल भी गए और बाद में भाजपा के टिकट पर वर्ष 1990, 1998 एवं 2003 में बेंगू विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। इस दौरान वह भैरोंसिंह शेखावत सरकार में राज्य मंत्री एवं वसुंधरा सरकार में आवासन मंडल के अध्यक्ष भी रहे जबकि संगठन में भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर रहे। उन्हें वर्ष 2019 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भी बनाया गया।
उनके निधन पर पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक अर्जुन जीनगर, चंद्रभान सिंह, ललित ओस्तवाल, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, जिलाध्यक्ष गौतम दक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश मंत्री अशोक चंडालिया, कार्यसमिति सदस्य आईएम सेठिया सहित भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने धाकड़ के निधन पर गहरा दुख जताया है। जोशी ने कहा कि धाकड़ सरलता, सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। वे किसानों की आवाज बुलंद करने वाले नेता थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। जोशी के निधन पर भाजपा के कद्दावर नेता एवं राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने भी शोक जताया है।  
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने धाकड़ के निधन पर गहरा जताते हुए कहा कि पूर्व राज्य मंत्री चुन्नीलाल धाकड़ का निधन राजस्थान भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। वो सदैव संभावनाओं वाले नेता थे। अंतिम समय तक जनसेवा में समर्पित रहे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें एवं हमें यह सत्य स्वीकार करने का हौसला प्रदान करें।
चुन्नीलाल धाकड़ के निधन पर पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने शोक जताते हुए कहा कि भाजपा ने अपना सच्चा सेवक खो दिया। उनके निधन से चित्तौड़गढ़ ज़िले की भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके साथ लंबे समय तक जनसेवा का मौका मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।