राजस्थान के नागौर जिले में मंगलवार को एक दर्दनायक सड़क हादसा हो गया जिसमे 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीकानेर (नोखा) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नागौर के श्री बालाजी पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने यह जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार श्रीबालाजी क्षेत्र में यह हादसा एक जीप और ट्रक के बीच टक्कर से हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जीप में सवार श्रद्धालु मध्य प्रदेश लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि यह हादसा बीकानेर-जोधपुर राजमार्ग पर श्री बालाजी मंदिर के पास हुआ, मरने वालों में आठ महिलाए शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये लोग मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के सज्जन खेड़ा व दौलतपुर गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि ये लोग रामदेवरा व करणी माता मंदिर के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे।
सीएम अशोक गहलोत ने जताया शोक
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस दर्दनायक हादसे पर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट किया और कहा कि नागौर के श्रीबालाजी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मध्य प्रदेश लौट रहे 11 दर्शनार्थियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। गहलोत ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।