जैसा कि हम सब जानते है 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहते है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। जी हां ये किस्सा राजस्थान का है जहां 2 अक्टूबर को कॉलेज बंद नहीं होंगे।
राजस्थान के सरकारी कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) के दिन छुट्टी नहीं होगी। ये प्रणाली इसी साल से लागू होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने ये बात कही है।
उन्होंने कहा है कि 2 अक्टूबर के दिन कॉलजों में गांधी जयंती मनाई जाएगी। इसी कारण से अवकाश रद्द किया गया है। इतना ही नहीं खबर ये भी हैं कि राज्य सरकार ने सरकारी छुट्टी का नया केलेंडर जारी किया है।
इसमें गांधी जयंती को वर्किंग डे दिखाया गया है। जबकि यूनिवर्सिटीज और सरकारी कॉलेजों के पूर्व शिक्षण कैलेंडर में इस दिन अवकाश घोषित किया गया था। इस खबर के बाद यह भी कहा गया है कि केवल उच्च शिक्ष्ाण संस्थानों के लिए ही ये कैलेंडर बनाया गया है।