पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद सिंह ने कहा है कि अलवर जिले के अलवर नगर परिषद भिवाड़ नगर परिषद एवं थानागाजी नगर पालिका के चुनावें में कांग्रेस बहुमत से बोर्ड बनायेगी। श्री सिंह ने आज अलवर में मतदान करने के बाद पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस अलवर शहर में सफाई व्यवस्था और आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने को लेकर चुनाव लड़ रही है।
शिवसेना ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- नए समीकरण से कई लोगों के पेट में दर्द
उन्होंने आरोप लगाया कि अलवर में भारतीय जनता पार्टी का 15 साल से बोर्ड है, लेकिन अलवर शहर की हालत गांव से भी बदतर। सफाई व्यवस्था चौपट है। आवारा पशु घूम रहे हैं और इन पशुओं के हमले से लोग जख्मी हो रहे हैं जिससे उनकी मौत हो रही है।
सिंह ने कहा कि भाजपा का बोर्ड भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। अब बदलाव का समय है। जनता 15 साल का हिसाब चाहती है। भारतीय जनता पार्टी ने अलवर शहर की जनता के साथ धोखा किया है। अलवर नगर परिषद में भ्रष्टाचार इतना पनप गया है कि भाजपा का बोर्ड माफिया बन गया है।