BREAKING NEWS

झारखंड में कोविड वायरस के दस मामले और H3N2 के दो मामले मिले◾ सेक्स स्कैंडल मामले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित गिरफ्तारी के लिए न्यूयार्क में तैयारी◾ Punjab: CM भगवंत मान ने जनता को दिया संदेश, कहा- 'मेरे खून का एक-एक कतरा पंजाब के लिए, राज्य सुरक्षित हाथों में'◾BJP के वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- अपनी गलतियों को छिपाने के लिए केजरीवाल केंद्र व प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे◾Uttar Pradesh: CM योगी ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप का किया उद्घाटन, कहा- सरकारी सेवाओं में 500 खिलाड़ियों की होगी भर्ती◾लोकसभा में कामकाज पर हो चर्चा, अध्यक्ष ने सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई◾राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कहा- यातायात सिग्नल पर कार की तरह दिल्ली का बजट नहीं रोका जा सकता ◾HC कोर्ट ने हड़ताल को लेकर लगाई फटकार, यूपी सरकार से बिजली हड़ताल से हुए नुकसान के बारे में पूछा◾राहुल की टिप्पणी और अडानी मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, बैठक दोपहर 2 बजे तक स्थगित◾मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- हमारे लिए ED-CBI, मोदी जी के 'मेहुल भाई' के लिए इंटरपोल से रिहाई!◾जापानी PM किशिदा और पीएम मोदी ने गोलगप्पे और लस्सी का उठाया लुफ्त, वायरल हुई वीडियो ◾दिल्ली के बजट में देरी से गरमाई राजनीति, BJP ने कहा, केजरीवाल अपनी गलती के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं◾CM शिवराज सिंह चौहान करेंगे आज विदिशा और सागर जिले के ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा◾श्रद्धा के कत्ल से पहले की ऑडियो क्लिप लगी पुलिस के हाथ, कहा- 'आफताब मुझको ढूंढकर मार डालेगा'◾पंजाब: आज दोपहर तक कुछ जिलों को छोड़कर कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं कर दी जाएंगी बहाल ◾नवरात्रि में इस मंत्र से प्रसन्न होंगी मां दुर्गा, मिलेगा सुख, समृद्धि, संतान का वरदान◾राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर भाजपा का एक बार फिर हमला, कहा- माफी तो मांगनी ही पड़ेगी ◾MP नगर पालिका में सात करोड़ का घोटाला, लोकायुक्त ने किया मामला दर्ज◾Excise policy scam में आज तीसरी बार K. Kavita से ED कर सकती है पूछताछ ◾ Weather : 3 साल बाद राजधानी दिल्ली में पड़ी 24 घंटे जोरदार बारिश, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम◾

नहीं रहे करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी , वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं ने जताया गहरा दुख

राजपूत नेता और राजपूत संगठन ‘करणी सेना’ के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का मंगलवार को यहां एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उनका निधन हो गया। कालवी पिछले कुछ दिनों से जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती थे।

सूत्रों ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नागौर जिले के कालवी गांव में मंगलवार को किया जाएगा।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कालवी के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने एक बयान में ‘श्री राजपूत करणी सेना’ के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि कालवी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट के जरिये कहा ‘‘श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी जी के परलोकगमन का समाचार अत्यंत दुखद है। वे अपनी समाजसेवा एवं सेवाभाव के कार्यों के लिए सदैव याद किए जाएंगे।’’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने ट्वीट में कहा, ‘‘श्री राजपूत करणी सेना के प्रेरक और समाज में अपने कार्यों से अलग मुकाम बनाने वाले लोकेंद्र सिंह कालवी जी का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर से उनके मोक्ष की प्रार्थना करते हुए परिजन और उनके संगठन से जुड़े लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

उन्होंने अपनी शोक संवेदना में दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्याण सिंह कालवी के बेटे कालवी श्री राजपूत करणी सेना के संरक्षक थे। जिसने ऐतिहासिक तथ्यों के कथित विरूपण के लिए संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के खिलाफ 2018 में विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

वह राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी भी रह चुके हैं।