BREAKING NEWS

आज देश में इतिहास की सबसे नाकारा सरकार, महंगाई के लिए जिम्मेदार : राहुल गांधी◾शाह बिहार पहुंचे, सासाराम का दौरा रद्द होने को लेकर भाजपा और जदयू के बीच आरोप-प्रत्यारोप◾जब पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कश्मीर के कमल के तने का किया जिक्र ◾IPL 2023 : मेयर्स का अर्धशतक, वेड का धमाल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया ◾अमेरिका के ‘मिडवेस्ट’ और ‘साउथ’ में बवंडर ने मचाई तबाही, 18 लोगों की मौत◾IPL 2023 : पंजाब किंग्स ने वर्षा बाधित मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स को 7 रन से हराया ◾हावड़ा के काजीपाड़ा में स्थिति शांतिपूर्ण; सीआईडी ने झड़पों की जांच शुरू की◾''सावरकर के बलिदान की अनदेखी नहीं कर सकते, पर आज देश के समक्ष अधिक ज्वलंत मुद्दे''◾राजनीति का अखाड़ा बना संभाजीनगर: रविवार को MVA करेगी रैली, BJP निकालेगी सावरकर गौरव यात्रा◾भारतीय प्रणाली मजबूत, विदेशी निवेशकों को देती है भरोसा: निर्मला सीतारमण◾गुजरात कांग्रेस 300 से ज्यादा सम्मेलनों का करेगी आयोजन, राहुल गांधी को भी भेजा गया निमंत्रण ◾पीएम की डिग्री को लेकर BJP-AAP में तकरार: सुधांशु त्रिवेदी बोले- मानसिक संतुलन खो चुके हैं केजरीवाल◾Delhi: होटल में मिला युवक का शव, हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस◾यूपी में बरसात-ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान, CM योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश ◾‘पर्यावरण और वन संबंधी कानूनों को कमजोर कर रही है सरकार’, कांग्रेस ने केंद्र पर लगाए आरोप ◾कर्नाटक चुनाव से पहले IT विभाग का बड़ा एक्शन, JD(S) से जुड़े सहकारी बैंक की तलाशी ली◾West Bengal: BJP बोली- हिंदू खतरे में हैं, महुआ मोइत्रा का पलटवार- 2024 तक यही चलेगा ◾अमृता फडणवीस रिश्वत मामला: सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका◾Udaipur News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में सड़क पर उतरे वकील, कर रहे ये मांग ◾कंझावला कांड : दिल्ली पुलिस सात आरोपियों के खिलाफ 800 पृष्ठों का आरोपपत्र किया दाखिल ◾

गहलोत सरकार पर भाजपा का हमला, राज्यवर्धन राठौर बोले- राजस्थान को तालिबान बना दिया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्वी केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राज्य को तालिबान बना देने का आरोप लगाया। अलवर की घटना पर बोलते हुए राठौर ने कहा, "राजस्थान को तालिबान बना दिया है। हमारा प्रदेश जो बहादुरी व महिला सम्मान के लिए जाना जाता था वो अब महिला उत्पीड़न में पहले नंबर पर है। मंदिर तोड़ने में राज्य पहले नंबर पर है, जैसे किसी एक विशेष समुदाय के लिए सरकार चला रहे हों।" 

दो मंदिरों को ध्वस्त किए जाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने  

अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान दो मंदिरों को ध्वस्त किए जाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। राजगढ़, कांग्रेस शासित राज्य में भाजपा शासित नगरपालिका है। अलवर से भाजपा सांसद बालकनाथ ने आरोप लगाया कि इस सप्ताह की शुरुआत में की गई कार्रवाई में एक मंदिर की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचा है। राजस्थान के मंत्री शांति धारीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया और कहा कि राज्य सरकार मामले पर नजर रख रही है। 


इस तरह से एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप 

गौरतलब है कि राजगढ़ में रविवार और सोमवार को दो मंदिरों और कुछ दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने कस्बे में एक सड़क को चौड़ा करने के लिए की गई इस कार्रवाई को अतिक्रमण रोधी अभियान बताया है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई की मंजूरी भाजपा शासित राजगढ़ नगरपालिका बोर्ड ने दी थी और कार्रवाई में किसी भी प्रतिमा या गर्भगृह को नुकसान पहुंचने से इंकार किया है। 

पुलिस थाने के समक्ष धरने पर बैठ गए 

भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी मल मीणा शुक्रवार को राजगढ़ पहुंचे और मंदिर गिराए जाने के खिलाफ पुलिस थाने के समक्ष धरने पर बैठ गए। भाजपा का दावा है कि यह मंदिर 300 साल पुराना था। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस को इसका नतीजा भुगतना होगा। 

भाजपा की राजस्थान इकाई के प्रमुख सतीश पूनिया ने इस कार्रवाई के पीछे कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आये वीडियो में एक बुलडोजर को प्राचीन शिव मंदिर को ढहाते देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को पता है कि ये सभी कार्रवाई राज्य सरकार के इशारे पर की जा रही है।