प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर राजे को उनके जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वसुंधरा राजे ने राजस्थान में अच्छा काम किया, जिससे राज्य में अधिक विकास सुनिश्चित हुआ। उन्होंने उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की। इसी तरह केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वसुंधरा राजे को जन्मदिन की बधाई दी।
राजनाथ ने कहा कि राजस्थान को आगे ले जाने में उनका योगदान प्रशंसनीय हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और कहा कि राजस्थान में अपने पांच वर्षों में उन्होंने जो एक बड़ा परिवर्तन करके दिखाया है, वह जनकल्याण का एक श्रेष्ठ उदाहरण है।
सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड ने वसुंधरा राजे को बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान की प्रथम महिला मुख्यमंत्री के रूप में वसुंधरा ने नारी शक्ति के सशक्त नेतृत्व की मिसाल कायम की है . वहीं, शहीद जवानों की याद में अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय उनके देश प्रेम को दर्शाता है।
इसी प्रकार केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केन्द्रीय राज्य मंत्री पी पी चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, जयंत सिन्हा, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद एवं श्रीमती राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह, सांसद रामचरण बोहरा, स्वामी सुमेधानंद तथा अन्य कई भाजपा सांसदों, विधायकों तथा पार्टी नेताओं ने वसुंधरा राजे को जन्मदिन की बधाई एवं शुभमकामनाएं दी हैं।
बता दें कि वसुंधरा राजे का आज महिला दिवस के दिन जन्मदिन हैं लेकिन वह पुलवामा आतंकवादी हमले की घटना के बाद देश में उपजे हालात के मद्देनजर अपना जन्मदिन नहीं मनाया। राजे का जन्म 8मार्च 1953 को हुआ था।