BREAKING NEWS

विदेश मंत्रालय प्रवासन विधेयक का ड्राफ्ट कर रहा तैयार◾CM योगी ने कहा- 'गरीबलित, पिछड़े वर्ग का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए, कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा'◾‘कांग्रेसी युवराज’ राहुल गांधी अभी भी राजशाही सोच से बाहर नहीं निकलें◾स्मृति ईरानी ने कहा- 'धर्म के आधार पर लोगों के बीच विभाजन नहीं होना चाहिए'◾राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर कांग्रेस ने साजिश रचने का लगाया आरोप◾अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी के लिए, कांग्रेस और राजद ने बिहार में एक मार्च निकाला◾CM योगी अपने संबोधन में कहा - गरीब, दलित का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए,यह कांग्रेस को नहीं बर्दाश्त ◾नितिन गडकरी ने कहा- 'जम्मू-कश्मीर में मिले लिथियम उपयोग से वाहन विनिर्माण में पहले पायदान पर होगा भारत'◾ कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले में सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित ◾राहुल को अयोग्य ठहराने से हम चुप नहीं बैठेंगे, भारतीय लोकतंत्र ओम शांति : कांग्रेस ◾लंदन में भारत के तिरंगे का अपमान करने वाले के खिलाफ UAPA का मामला हुआ दर्ज, 'दिल्ली पुलिस ने की FIR' ◾ लंदन में भारत के तिरंगे का अपमान करने वाले के खिलाफ UAPA का मामला हुआ दर्ज, 'दिल्ली पुलिस ने की FIR' ◾कांग्रेस समेत विपक्ष दलों ने निकाला संसद भवन से विजय चौक तक मार्च, हाथों में थाम रखे थे लोकतंत्र खतरे में है पोस्टर◾14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएगें◾राहुल गांधी की सजा पर बिहार विधानसभा में कांग्रेस, RJD का विरोध, JDU अलग◾हिंडनबर्ग ने एक और कंपनी पर निकाली रिपोर्ट, इस बार रडार पे आई सीईओ की कंपनी ◾ मोदी सरनेम मामले में सजा के बाद, 'अब राहुल गांधी की गई सांसदी सदस्यता' ◾सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा की मौजूदगी का राज्यसभा में दिखा असर◾चीन अमेरिका को दी चेतावनी, दक्षिण चीन सागर में विवादित जल क्षेत्र से अमेरिकी युद्धपोत आगे बढ़ते रहे तो इसके गंभीर परिणाम होंगे◾बीजेपी और विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा सोमवार तक स्थागित◾

खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद के नाम पर करने का राजस्थान के कई नेताओं ने किया स्वागत

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां सहित अन्य कई नेताओं ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नाम रखने का स्वागत किया है।मिश्र ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर ‘‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’’ किये जाने के निर्णय का स्वागत है।

गहलोत ने रीट्वीट किया कि हॉकी के जादूगर, खेल के पुरोधा मेजर ध्यानचंद के प्रति सम्मान प्रकट करने का कांग्रेस स्वागत करती है। मेजर ध्यानचंद का नाम अगर भाजपा एवं प्रधानमंत्री अपने छोटे राजनीतिक उद्देश्यों के लिए ना घसीटते तो अच्छा था, पर मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नाम रखने का हम स्वागत करते है। राजीव गांधीजी इस देश के नायक थे, हैं और रहेंगे। राजीव गांधी पुरस्कारों से नहीं, अपनी शहादत, अपने विचारों और आधुनिक भारत के निर्माता के तौर पर जाने जाते हैं।

राजे ने कहा कि केंद्र सरकार ने देशवासियों की भावनाओं को सर्वोपरि रखते हुए ‘खेल रत्न पुरस्कार’को अब‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’कर दिया है। खेल जगत का सम्मान बढ़ने वाले इस निर्णय ने सबको गौरवान्वित किया है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन।

डा पूनियां ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार करने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह नए भारत की नई तस्वीर को पेश करता है। उन्होंने कहा कि यह मेजर ध्यानचंद को सच्ची श्रद्धांजलि है, उनकी प्रतिभा एवं खेल की साख का सम्मान हुआ है। प्रधानमंत्री ने देश के सभी खिलाड़ियों के लिए यह अभिनव सम्मान दिया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने रीट्वीट किया कि श्री राजीव गांधी इस देश के नायक थे, हैं और रहेंगे। राजीव गांधीजी पुरस्कारों से नहीं, अपनी शहादत, अपने विचारों और आधुनिक भारत के निर्माता के तौर पर जाने जाते हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने इस फैसले का स्वागत किया है। इसी तरह उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द, राठौड़ ने कहा कि देश के सबसे लो?कप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी द्वारा देशवासियों की भावनाओं को सर्वोपरि रखते हुए‘खेल रत्न पुरस्कार’को अब‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’किए जाने का निर्णय देशवासियों को गर्वित करने वाला है। इसके लिए उनका हृदय से आभार है।

उधर राज्य के खेल मंत्री अशोक चांदना ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न रखना देश के दोनों ही बेटों का अपमान है। हिन्दुस्तान का एक वो बेटा जिसमें देश के लिए खेलते हुए हिंदुस्तान का नाम दुनिया में रोशन किया और मैडल जीते और एक वह बेटा जिसने देश की एकता अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर इस देश की मिट्टी में शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसे ही गलत फैसलों से हमारा देश आज एक विकट स्थिति में खड़ा है, इन गलत फैसलों के लिए देश के 130 करोड़ देशवासियों से प्रधानमंत्री को सार्वजनिक रुप से माफी मांगनी चाहिए।

MP में बाढ़ की विकट स्थिति, मुश्किल की घडी में पूरा देश राज्य के साथ खड़ा है : PM मोदी