BREAKING NEWS

आज का राशिफल (31 मार्च 2023)◾रामनवमी शोभायात्रा पर बंगाल के 2 शहर, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हिंसा, छत से हुई पत्थरबाजी आगजनी में कई घायल ◾जम्म कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- 'अगस्त 2019 के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव महसूस कर रहे हैं'◾जम्म कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- 'अगस्त 2019 के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव महसूस कर रहे हैं'◾CM योगी ने कहा- 'धर्म कर्तव्य का बोध कराता, नैतिक मूल्यों से भी जोड़ता'◾प्रतिनिधि जी20 शेरपा बैठक और केरल में होने वाली अन्य कार्यक्रमों को लेकर दिखे उत्सुक◾रियल एस्टेट क्षेत्र की बढ़ी मुश्किलें, रेपो दर में वृद्धि जारी◾कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा - 'राहुल के खिलाफ द्रुत गति से हो रही प्रतिशोध की कार्रवाई'◾विश्व बैंक ने किया खुलासा- सुधारों को तेजी से लागू करने का लाभ भारत को आर्थिक वृद्धि के रूप में मिलेगा◾केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को 'कचरे के डिब्बे' में डाला : AAP ◾मनीष तिवारी का लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह, वन संरक्षण विधेयक पर संसदीय नियमों और प्रक्रियाओं का पालन हो◾सचिन पायलट बोले- 'राहुल गांधी की आवाज दबाना चाहती है केंद्र सरकार'◾अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए 348 लोग रिहा : पंजाब सरकार◾दिल्ली में 12 ‘स्कूल ऑफ एप्लाइड लर्निंग’ स्थापित किए जाएंगे, व्यावहारिक पहलुओं पर दिया जाएगा ध्यान : आतिशी◾रामनवमी पर जहांगीरपुरी में बड़ी संख्या में लोगों के मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ाई सुरक्षा ◾रामनवमी पर गुजरात में भड़की हिंसा, वडोदरा में जुलूस पर पथराव के बाद तनाव◾12 अप्रैल को पटना की अदालत राहुल गांधी को मानहानि के आरोप का जवाब देने के लिए किया तलब◾गाजियाबाद में मीट की दुकानों और बूचड़खानों के अवैध संचालन पर केंद्र और यूपी सरकार जवाब दें : इलाहाबाद HC ◾केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- 'दिसंबर तक पूरा हो जाएगा मुंबई-गोवा राजमार्ग का काम'◾उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में बीजेपी मुस्लिमों को टिकट दे सकती है◾

योगेंद्र यादव का केंद्र पर निशाना - आने वाली पीढ़ी के लिए दरवाजे बंद कर देंगे नये कृषि कानून

सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि ये कानून आने वाली पीढ़ी के लिए दरवाजे बंद कर देंगे और मंडी व्यवस्था बंद होने से देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा राजस्थान के सीकर में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि मंडी का कानून किसान के सर पर से छप्पर हटाने वाला कानून है और मंडी नहीं बचेगी तो सरकारी खरीद नहीं होगी,अगर मंडी की व्यवस्था चली गई तो पंजाब और हरियाणा का किसान तो बर्बाद हो ही जायेगा .. अपने यहां के किसान भी बर्बाद होंगे। 

यादव ने कहा,‘‘ प्रधानमंत्री मोदी इन कानूनों से जो कर रहे हैं ... वे हमारी आने वाली पीढ़ी के लिये दरवाजे बंद कर रहे हैं। मंडी अगर बंद होती है तो किसानों के उत्पाद की सरकारी खरीद भी बंद होगी और अगर यह बंद होगी तो जल्दी ही राशन की दुकान भी बंद होगी क्योंकि सरकार मंडी में जो खरीद करती है वही गेहूं और चावल हमें राशन की दुकान पर मिलता है।’’ 

उन्होंने कहा कि इस संयुक्त किसान मोर्चे में देश के 450 किसान संगठन इकठ्ठे हो गये हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘पिछले तीन महीने मोदी, उनके दरबारियों, नेताओं की तमाम कोशिशों के बावजूद इन 450 संगठनों में से एक भी संगठन अभी तक टूटा नहीं है।’’ 

यादव ने कहा कि ये कृषि कानून तो रद्द होंगे ही होंगे, हम केंद्र सरकार से फसलों के दाम की गांरटी भी लेंगे, इसके साथ ही शाहजंहापुर (राजस्थान-हरियाणा सीमा) पर जारी आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से आह्वान हुआ है कि सब अपने अपने आंदोलन स्थलों पर पहुंचे। 

सभा में किसान नेता राकेश टिकैत व पूर्व विधायक अमराराम भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि संयुक्त किसान मोर्चा इस सोमवार से राजस्थान में कई किसान महापंचायतें कर रहा है।