BREAKING NEWS

कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾वित्त विधेयक 2023 संसद से मंजूर, हंगामे के बीच राज्यसभा ने लौटाया◾CM Yogi ने कहा- 'सारस के लिए विकसित किये जाएं विशेष पार्क'◾इजराइल: PM नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री को किया बर्खास्त, न्यायपालिका में बदलाव की योजना पर जताया था विरोध ◾

राजस्थान दिवस पर मुख्यमंत्री गहलोत, कलराज मिश्र, सतीश पूनियां समते कई नेताओ ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

यहां की भूमि भक्ति और शक्ति का ऐसा अनूठा संगम -मिश्र

इस अवसर पर श्री मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राजस्थान भौगोलिक, सांस्कृतिक और स्थापत्य की विविधता से अत्यंत समृद्ध है। यहां की भूमि भक्ति और शक्ति का ऐसा अनूठा संगम है, जिसके कण-कण में त्याग, तपस्या, वीरता और बलिदान की गाथाएं समाहित हैं। उन्होंने इस मौके पर प्रदेश की सछ्वाव की संस्कृति को सहेजने और विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है ताकि प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर होता रहे।

यह राजस्थान की वीरता, त्याग, विरासत और संस्कृति का उत्सव-गहलोत 

श्री गहलोत ने सभी प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते कहा कि यह दिवस हम सबके लिए महान गौरव का क्षण है।यह राजस्थान की वीरता, त्याग, विरासत और संस्कृति का उत्सव है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि हमारी सरकार हर कदम पर उनके साथ है।

डा जोशी ने कहा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं अछ्वुत स्थापत्य कला से परिपूर्ण शौर्य व पराक्रम की पावन भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

राजस्थान की विश्व में एक अलग पहचान है-पूनियां 

इस अवसर पर डा पूनियां ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा' वीर भौम मावड़ घणो करूँ गुमान, हिवड़ बसे आ माटी अर प्यारो राजस्थान।' श्रीमती राजे ने वीर-वीरांगनाओं की पावन भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि अपनी अद्वितीय विरासत, अनंत स्वाभिमान, गौरवशाली इतिहास एवं समृद्ध संस्कृति से प्रदेश की विश्व में एक अलग पहचान है। उन्होंने राजस्थान की निरंतर उन्नति की कामना की।

इसी तरह नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद, सिंह राठौड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल तथा अन्य कई नेताओं ने इस मौके प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।