पूर्वी मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरान ओलावृष्टि तथा गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस दौरान दक्षिण तमिलनाडु तट पर, मन्नार की खाड़ और कोमोरिन क्षेत्र में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है। मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में समुद, में नहीं उतरने की सलाह दी गयी है।
उत्तर तटीय आंध, प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे छाने के आसार हैं जबकि पंजाब, मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग स्थानों के गंभीर शीत लहर की चपेट में रहने का अनुमान है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर और बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर चल सकती है।
पंजाब, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर इस दौरान हाड़ कंपा देने वाली ठंड का भी प्रभाव पड़ सकता है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान और तेलंगाना में रात का तापमान सामान्य से कम रहा जबकि पश्चिम राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात राज्य, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ तथा छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तथा पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।
मोदी और भाजपा को उखाड़ फेंकना चाहती है कांग्रेस : शशि थरूर
पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब और दक्षिण सुदूर कर्नाटक के कुछ हिस्सों तथा सौराष्ट्र एवं कच्छ और तेलंगाना में रात का तापमान सामान्य से कम रहा जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में यह सामान्य से नीचे रहा। असम और मेघालय के कुछ हिस्सों तथा तमिलनाडु और दक्षिण सुदूर कर्नाटक के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
देश के बाकी हिस्सों में रात का तापमान सामान्य रहा। देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान राजस्थान के चुरू में शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़, रायलसीमा और दक्षिणी सुदूर कर्नाटक में मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा जबकि असम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा।
जगदलपुर और कुरनूल में स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़ आठ बजे दृश्यता 50 मीटर जबकि लुधियाना, पालम, फुर्सतगंज, मजबात और तेजपुर में यह 500 मीटर रही।
रायलसीमा के कई स्थानों तथा पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाकों, सिक्किम तथा तटीय आंध, प्रदेश के कुछ स्थानों एवं अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय,नागालैंड, मणिपुर, मिजारेम, त्रिपुरा, ओडिशा, बिहार, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तरी सुदूर कर्नाटक तथा दक्षिणी सुदूर कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई या गरज के साथ छींटे पड़।
पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़, तटीय कर्नाटक और केरल में मौसम शुष्क रहा।