BREAKING NEWS

आम आदमी पार्टी पूरे देश में 'पीएम हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर लगाएगी◾रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- 'भगवान राम हमारी पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्ति नहीं'◾मध्यप्रदेश : इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, गिरी मंदिर की छत, कुएं में गिरे लोग, Rescue Operation जारी◾पीएम ने सेमीकंडक्टर कंपनी एनएक्सपी के सीईओ से मुलाकात की और कंपनी की स्थिति में संभावित बदलाव पर चर्चा की◾नफ्तारी भाषण पर SC के फैसले के बाद बोलें सिब्बल, 'कुछ लोगों की राजनीति सिर्फ नफरत पर आधारित है'◾कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार करेगी समीक्षा बैठक◾गुरुग्राम : Finance Company के कर्मचारी ने कुर्सी को लेकर हुए विवाद के बाद अपने Colleague को मारी गोली ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने रामनवमी की दीं शुभकामनाएं ◾PM मोदी ने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की◾तीन अद्भुत बड़े संयोग: राम नवमी पर इन 3 लोगों की चमकने वाली है किस्मत◾CBI ने BSF के तीन चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की FIR ◾आज का राशिफल (30 मार्च 2023)◾पाकिस्तान में भुखमरी जैसे हालात: मुफ्त आटा लेना के प्रयास में 11 लोगों की मौत, 60 घायल◾AAP को तत्काल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दें, संजय सिंह की EC से मांग◾अखिलेश यादव बोले- किसानों को अपमानित और प्रताड़ित कर रही है भाजपा सरकार◾National Anthem Disrespect Case: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश◾हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फसल बीमा न कराने वाले किसानों को भी मिलेगा हर्जाना ◾30 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल ◾CM केजरावाल ने कहा- PM मोदी जब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे तब पूरा देश होगा भष्ट्राचार मुक्त◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी आक्सीजन के समान◾

राजस्थान : अलवर में 300 वर्ष पुराने मंदिर को तोड़ने के मामले में हुई कार्रवाई, 3 अधिकारी सस्पेंड

राजस्थान के अलवर जिले में बुलडोजर द्वारा ढहाए गए 300 वर्ष पुराने मंदिर के मामले में राज्य सरकार ने  राजगढ़ (अलवर) नगरपालिका के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी (ईओ) को निलंबित कर दिया है। स्वायत्त शासन विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार राजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में 17 अप्रैल को विभिन्न निर्माण कार्य हटाने के प्रकरण में विभाग ने प्राथमिक जांच करवाई। आदेश के अनुसार इस जांच की रिपोर्ट व उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार नगरपालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया ने विधि विरूद्ध आचरण किया।
विधि विरूद्ध आचरण का दोषी पाए जाने के बाद किया है निलबिंत
आदेश के अनुसार विभाग ने इस मामले की न्यायिक जांच करवाने का फैसला किया है और चूंकि दुहारिया के खिलाफ आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं तो उन्हें अध्यक्ष व पार्षद पद से तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाता है। इसी तरह विभाग के एक अन्य आदेश के अनुसार पालिका के अधिशासी अधिकारी बनवारी लाल मीणा को भी प्राथमिक जांच में कर्तव्य के प्रति लापरवाही व विधि विरूद्ध आचरण का दोषी पाए जाने पर पद से निलंबित कर किया गया है।

भाजपा ने हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का लगाया था आरोप
उल्लेखनीय है कि सरकार ने राजगढ़, अलवर के उपखंड अधिकारी केशव कुमार मीना (आरएएस) को भी सोमवार को निलंबित कर दिया था। राजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में 17 अप्रैल को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक मंदिर को ढहाने को लेकर विवाद हो गया था जिसे लेकर राजनीति भी गरमा गई थी। भाजपा ने कांग्रेस पर हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था।