BREAKING NEWS

महाराष्ट्र में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा, मुंब्रा में मनसे के कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर रोक◾BJP Parliamentary Meeting: संसदीय दल की बैठक में जेपी नड्डा ने किया PM मोदी का अभिनंदन◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ का किया दौरा ◾BJP ने बिल्कीस बानो के दोषियों के साथ किया मंच साझा, BRS ने अपराधियों को सम्मानित करने का लगाया आरोप◾स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- PM मोदी का अपमान करते करते ओबीसी समाज का अपमान कर रहे राहुल गांधी ◾राहुल गांधी के अदालती मामले पर राखी जा रही है नज़र : अमेरिकी अधिकारी ◾नवरात्रि के सातवें दिन, मां कालरात्रि की पूजा करने से दूर हो जाते हैं सारे तंत्र-मंत्र, ऐसे करें पूजा◾फर्जी दस्तावेजों पर पुलिस को जमीन बेचने के आरोप में भाजपा नेता अमेठी से गिरफ्तार◾आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾

Rajasthan: भरतपुर में बीजेपी नेता कृपाल सिंह की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की राजस्थान के भरतपुर जिले में कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना रविवार देर रात की है। रात करीब 10.45 बजे भाजपा नेता जब अपनी कार से घर लौट रहे थे, उनकी कार को एक दर्जन से ज्यादा बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया और उन पर फायरिंग कर दी, जिससे उनकी उसी पल मौत हो गई।

वही, हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने आसपास के सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है। स्थानीय सूत्रों ने हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। कृपाल सिंह के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां दोपहर बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, जघीना पहले भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता थे। वह इस समय रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में कार्यरत थे।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

इसी के साथ सूचना मिलने पर कृपाल सिंह के दोस्त व परिजन मौके पर पहुंचे और आरबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सांसद रंजीता कोली और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मीणा के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।