राजस्थान में आज कैबिनेट का पुनर्गठन हुआ। विधायक राजस्थान की सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा है कि जो कमी थी वो दूर हो गई हैं और सबकुछ ठीक हो गया है, पूरी पार्टी एक है। कुल 30 मंत्री बनाए गए हैं। जिनमें 10 पुराने चेहरे शामिल हैं। साथ ही 12 नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। 11 विधायकों ने कैबिनेट और चार ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। बता दें कि सीएम गहलोत के नए मंत्रिमंडल में तीन मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में पदोन्नत किया गया है। सचिन पायलट गुट के हेमाराम चौधरी, मुरारी लाल मीणा, जाहिदा खान, राजेंद्र और बृजेंद्र ओला अब सीएम गहलोत कैबिनेट का हिस्सा बन गए है।
इन सभी विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली है। इसके साथ ही महेंद्रजीत सिंह मालवीय, गोविंद राम मेघवाल, शकुंतला रावत, महेश जोशी, रामलाल जाट, विश्वेंद सिंह, ममता भूपेश, टीकाराम जूली को भी गहलोत कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है।
इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ-
हेमाराम चौधरी (कैबिनेट मंत्री),ममता भूपेश (कैबिनेट मंत्री), विश्वेंद सिंह (कैबिनेट मंत्री), टीकाराम जूली (कैबिनेट मंत्री),महेंद्रजीत सिंह मालवीय (कैबिनेट मंत्री),रमेश मीणा (कैबिनेट मंत्री) ,महेश जोशी (कैबिनेट मंत्री),भजनलाल जाटव (कैबिनेट मंत्री),शकुंतला रावत (कैबिनेट मंत्री),गोविंद राम मेघवाल (कैबिनेट मंत्री),रामलाल जाट (कैबिनेट मंत्री) ,मुरारी लाल मीणा (राज्यमंत्री),जाहिदा खान (राज्यमंत्री),राजेंद्र गुढ़ा (राज्यमंत्री),ब्रजेंद्र ओला (राज्यमंत्री)।
बात दें कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने पहले ही नई कैबिनेट की लिस्ट ट्विटर पर साझा कर दी थी। जिनमें सचिन पालय गुट के साथ ही गहलोत गुट के विधायक भी शामिल हैं।हालांकि आज सचिन पायलट ने ये भी साफ कर दिया है कि पार्टी में कोई खेमेबाजी नहीं है। बता दें कि आलाकमान की तरफ से सचिन पायलट की मांगें माने जाने से वह बहुत खुश हैं।