राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जवान दौसा निवासी पवन सिंह गुर्जर एवं अलवर के राम अवतार सहित तीन जवानों की शहादत को नमन किया है। सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी शहादत को नमन करते हुए कहा कि, इस कठिन घड़ी में हम सभी शहीदों के परिजनों के साथ हैं। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने भी शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डा पूनियां ने शहीदों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और अन्य घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी शहीदों की शहादत को नमन किया और शहीदों की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को ये आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
अन्य नेताओं ने भी अपर्ति की श्रद्धांजलिजम्मू-कश्मीर के शोपियां में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए राजस्थान के सपूत, दौसा निवासी श्री पवन सिंह गुर्जर एवं अलवर निवासी श्री राम अवतार सहित तीन जवानों की शहादत को नमन। इस कठिन घड़ी में हम सभी शहीदों के परिजनों के साथ हैं। घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 15, 2022
राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने भी शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डा पूनियां ने शहीदों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और अन्य घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी शहीदों की शहादत को नमन किया और शहीदों की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को ये आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मोर्चा संभालने के लिए जाते समय पलट गया था वाहन
उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभालने के लिए जाते समय गुरुवार को सेना का वाहन पलट जाने से तीन जवान शहीद हो गए हैं और कुछ जवान घायल हो गए।