राजस्थान : CM गहलोत करेंगे कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

राजस्थान : CM गहलोत करेंगे कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को प्रदेश में कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश प्रभारी अजय माकन एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को प्रदेश में कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश प्रभारी अजय माकन एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। प्रदेश में सदस्यता अभियान 31 मार्च 2022 तक चलेगा। इन पांच माह में प्रदेश कांग्रेस का 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है, जिसके तहत प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
लॉनि्चंग कार्यक्रम में सरकार के मंत्रियों-विधायकों, निवर्तमान जिलाध्यक्षों, प्रदेश कार्यकारिणी और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे नेताओं को बुलाया गया है। कांग्रेस में ऐसा पहली बार हो रहा है जब सदस्यता अभियान डिजिटल फॉर्मेट में किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए डिजिटल फॉर्मेट को भी भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद कांग्रेस के सदस्य बन पाएंगे। इससे पहले कांग्रेस का सदस्यता ऑफलाइन हुआ करता था।
21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 
सदस्यता अभियान संपन्न होने के बाद 16 अप्रैल से लेकर 31 मई 2022 तक ब्लॉक अध्यक्षों और प्रदेश कांग्रेस सदस्य का चुनाव कराया जाएगा। इसके बाद एक जून से लेकर 20 जुलाई 2022 तक जिलाध्यक्षों, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी का गठन होंगा। जिला अध्यक्षों और जिला कार्यकारिणी के चुनाव के बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त 2022 के बीच प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी और एआईसीसी सदस्य के चुनाव कराए जाएंगे और उसके बाद 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।