BREAKING NEWS

भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾

अडाणी के मुद्दे पर राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर में किया प्रदर्शन

यदि आप प्रधानमंत्री से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको उन्हें चुनाव में हराना होगा। यह बात राजस्थान इकाई के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को कही। रंधावा , अडाणी समूह पर अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने के खिलाफ जयपुर में आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी देश को नष्ट कर रहे हैं और भाजपा व केंद्र की सरकार देश को बेच रही है। हमारी लड़ाई आडाणी के साथ नहीं है बल्कि सीधे भाजपा के खिलाफ है।’’

नेताओं के साथ साथ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

रंधावा ने कहा, ‘‘ सभी अडाणी के बारे में बात कर रहे हैं जबकि उन्हें मोदी के बारे में बात करनी चाहिए। अडाणी को हटाने लिए उनकी (मोदी) हार जरूरी है।’’ उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने सोमवार को अडाणी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर देशभर में विरोध प्रदर्शन किए। जयपुर के सिविल लाइंस गेट पर कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में राजस्थान मंत्रिपरिषद के सदस्यों, विधायकों, नेताओं के साथ साथ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रंधावा ने आरोप लगाया,‘‘ प्रधानमंत्री मोदी अडाणी के रूप में ईस्ट इंडिया कंपनी लेकर आए हैं। अडाणी जैसे कारोबारी देश की नीति तय कर रहे हैं न कि प्रधानमंत्री।’’

जांच के लिए जेपीसी गठित करने की मांग कर रही

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह पर लेनदेन में फर्जीवाड़ा करने और शेयर की कीमतों में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। हालांकि, अडाणी समूह ने इन आरोपों से इनकार किया है। कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी पार्टियां अडाणी मामले की जांच के लिए जेपीसी गठित करने की मांग कर रही हैं। रंधावा ने पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से भी कांग्रेस को मजबूती के लिए काम करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें कांग्रेस के लिए काम करना है, हमें किसी व्यक्ति के लिए काम नहीं करना है... कांग्रेस किसी के नाम से संचालित नहीं होती।’’

आज तक पता नहीं चला कि कैसे जवानों की शहादत हुई

उन्होंने वर्ष 2019 में पुलवामा में आतंकवादी हमले की जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि ‘‘ आज तक पता नहीं चला कि कैसे जवानों की शहादत हुई।’’ इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि एक व्यक्ति विशेष द्वारा अपने राजनीतिक फायदे के लिये.. अपनी चुनावी फंडिग के लिये देश के लोगो के साथ धोखा किया गया है।