BREAKING NEWS

तुच्छ लोगों की ओछी राजनीति : निष्कासन नोटिस पर कपिल सिब्बल ने राहुल गांधी से कहा◾महाराष्ट्र में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा, मुंब्रा में मनसे के कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर रोक◾BJP Parliamentary Meeting: संसदीय दल की बैठक में जेपी नड्डा ने किया PM मोदी का अभिनंदन◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ का किया दौरा ◾BJP ने बिल्कीस बानो के दोषियों के साथ किया मंच साझा, BRS ने अपराधियों को सम्मानित करने का लगाया आरोप◾स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- PM मोदी का अपमान करते करते ओबीसी समाज का अपमान कर रहे राहुल गांधी ◾राहुल गांधी के अदालती मामले पर राखी जा रही है नज़र : अमेरिकी अधिकारी ◾नवरात्रि के सातवें दिन, मां कालरात्रि की पूजा करने से दूर हो जाते हैं सारे तंत्र-मंत्र, ऐसे करें पूजा◾फर्जी दस्तावेजों पर पुलिस को जमीन बेचने के आरोप में भाजपा नेता अमेठी से गिरफ्तार◾आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾

राजस्थान: IAS उषा शर्मा को बनाया गया राजस्थान का मुख्य सचिव, रिटायर्ड हो रहे निरंजन आर्य का लिया स्थान

आईएएस निरंजन कुमार आर्य  के सोमवार को सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार ने आदेश जारी कर सीनियर आईएएस ऊषा शर्मा को राजस्थान के मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार आईएएस ऊषा शर्मा मुख्य सचिव के अलावा प्रदेश के महत्वपूर्ण विभाग राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड के अध्यक्ष पद का भी अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगी। इससे पहले लगातार कयासों का दौर चल रहा था। मुख्य सचिव पद की दौड़ में अन्य आईएएस भी अधिकारी थे लेकिन सीनियर आईएएस ऊषा शर्मा को पद पर लगाया गया है।

1985 बैच की अधिकारी ऊषा शर्मा मुख्य सचिव होने के साथ-साथ सीएम अशोक गहलोत की मुख्य सलाहकार भी होंगी। इससे पहले ऊषा शर्मा राजस्थान में प्रमुख सचिव प्रर्यटन, आयुक्त पर्यटन, आयुक्त उद्योग, शहरी विकास एवं आवास की सचिव भी रह चुकी हैं। 

2o12 से दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर हैं 

आईएस अधिकारी ऊषा शर्मा मई 2012 से दिल्ली में प्रतिनियुक्ति हैं। वर्तमान में वह खेल और युवा मंत्रालय की सचिव थीं। इससे पहले उन्होंने पर्यटन के अतिरिक्त महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक व प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के अतिरिक्त सचिव के रूप में भी काम किया है।