राजस्थान में चुनाव होने है इसलिए सरकार जनता को नए नए लाभ देने का कार्य कर रही है। कल अशोक गहलोत ने जनता को 100 यूनिट बिजली फ्री देने का काम किया है। इसेक बाद अब सरकार ने 2 जून शुक्रवार को 7 IAS अधिकारी और 30 IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है। सरकार ने 3 आईपीएस और 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया है।
30 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर
सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 30 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। चुनावी मोड में आते ही प्रशासनिक में बदलाव किया गया है। इस लिस्ट में 11 SP के जिले भी बदले गए हैं। साथ ही कुछ पुलिस अधिकारियों को ऑफिस से हटाकर फील्ड पोस्टिंग दी गई है।
कृषि एवं पंचायती विभाग की दी जिम्मेदारी
जानकारी के लिए बता दें कि पेपर लीक मामले में आरोपी शेर सिंह को वाइस प्रिंसिपल बनाए जाने के विवाद में जिन IAS अफसर गौरव अग्रवाल को एपीओ बना दिया गया था। अब उन्हें कृषि एवं पंचायती विभाग में आयुक्त पद की जिम्मेदारी दे दी गई है। इसके अलावा, एमएल चौहान जो पहले उच्च शिक्षा विभाग जयपुर के संयुक्त शासन सचिव का पदभार संभाल रहे थे। उन्हें एचसीएम रीपा उदयपुर का अतिरिक्त महानिदेश नियुक्त किया गया है।