कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इस मुद्दे को लेकर सवाल खड़ा किया। डोटासरा ने ट्वीट किया,'' कश्मीर घाटी में राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही किसके इशारे पर हुई है? केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा चूक और प्रशासन के अनुचित रवैये से राहुल जी को यात्रा रोकनी पड़ी।दिल्ली के बाद कश्मीर में 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल जी की सुरक्षा में सेंध की साजिश किसकी है?' वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राहुल की सुरक्षा में चूक को बेहद गंभीर बताया और इसकी निंदा की। पायलट ने ट्वीट किया,''जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक होना बेहद गंभीर व चिंताजनक है।''उन्होंने लिखा,''केंद्र सरकार इसे गंभीरता से ले और राहुल जी व यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता न करे। यह यात्रा ऐतिहासिक है, देश जोड़ने के लिए है…इसमें इस तरह की घटनाएं निंदनीय है।''