भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में अन्तर है और वह सत्ता पाने की लालसा में महिलाओं को भ्रमित कर रही है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता डा. निमिषा गौड़ ने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2013 में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद ग्रहण करते समय भी महिलाओं को कांग्रेस संगठन में अधिक स्थान देने का आश्वासन देकर भ्रमित किया था। वास्तव में कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में अन्तर है।’’
BJP विधायक ने खोया आपा : अधिकारी को दी धमकी कहा- थप्पड़ मारा तो पैंट में पेशाब कर दोगे
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने कल कोटा में एक कार्यक्रम में भाजपा व आरएसएस पर ‘महिला विरोधी’ संगठन होने का आरोप लगाया था।
गौड ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ‘समृद्ध सशक्त राजस्थान के विकास को देखकर ही राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आश्वासन दिया है।’


Download Android App
Download iOS App



