वसुंधरा राजे से प्रतिदिन एक सवाल करेगी कांग्रेस 

Summary :

 सचिन पायलट ने कहा कि यात्रा के एक राजनीतिक कार्यक्रम होने के बावजूद सरकार को इस पर करदाताओं का रुपया खर्च करते देखा जा रहा है।

राजस्थान में शनिवार से शुरू हो रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 40 दिवसीय ‘राजस्थान गौरव रथ यात्रा’ के जवाब में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया से 40 दिन तक प्रतिदिन एक सवाल करने का फैसला किया है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘भाजपा की 40 दिवसीय यात्रा के दौरान हमारी पार्टी राजे से प्रतिदिन एक सवाल करेगी, जिसका जवाब राजे को देना होगा।’

बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को चारभुजा मंदिर के निकट राजसमंद से ‘राजस्थान गौरव यात्रा’ को रवाना करेंगे। सचिन पायलट ने कहा कि यात्रा के एक राजनीतिक कार्यक्रम होने के बावजूद सरकार को इस पर करदाताओं का रुपया खर्च करते देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आदेशानुसार लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को यात्रा के दौरान होने वाली विभिन्न जनसभाओं की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के शासन में मॉब लिंचिंग के बारे में कभी नहीं सुना गया। लेकिन, राजस्थान अब सभी गलत कारणों के कारण खबरों में रहता है।’

अलवर मॉब लिंचिंग: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, रकबर की चोट लगने के बाद सदमे से हुई मौत

Desk Team