राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के बाद अजमेर जिले के किशनगढ़ स्थित आर.के. कमन्यूनिटी सेंटर पर निर्धारित की गई है। बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित तो करेंगे ही साथ ही सत्ता एवं संगठन से जुड़ आला नेताओं के साथ संवाद भी करेंगे।
बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना तथा हाल ही में चुनाव के लिए भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़कर भी मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रदेश की चुनावी रणनीति पर मंथन होगा। साथ ही संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
अजमेर देहात भाजपा के अध्यक्ष प्रो। भगवती प्रसाद सारस्वत के अनुसार बैठक में प्रदेश के भाजपा विधायक, लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद, जिलाध्यक्ष, संगठन प्रभारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य तथा सभी मोर्चों के अध्यक्ष भाग लेंगे। बैठक में अमित शाह चुनाव की रुपरेखा पर सभी का मार्गदर्शन करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



