राजस्थान विधानसभा चुनाव : नामांकन के तीसरे दिन 145 और पर्चे दाखिल

Summary :

विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया में नामांकन भरने के तीसरे दिन बुधवार को राज्य में कुल 119 उम्मीदवारों ने 145 नामांकन पत्र दाखिल किए । नामांकन भरने वाले

विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया में नामांकन भरने के तीसरे दिन बुधवार को राज्य में कुल 119 उम्मीदवारों ने 145 नामांकन पत्र दाखिल किए । नामांकन भरने वाले प्रमुख नेताओं में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद पहले तीन दिन में कुल 152 उम्मीदवारों ने 192 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

इससे पहले मंगलवार को 17 उम्मीदवारों ने 24 जबकि सोमवार को 16 उम्मीदवारों ने 23 नामांकन पत्र दाखिल किए थे । नामांकन पत्र 19 नवंबर तक दाखिल किए जा सकते हैं।

बीजेपी सांसद हरीश मीणा ने कांग्रेस का थमा हाथ, गहलोत ने किया स्वागत

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक बेनीवाल ने नागौर जिले के खींवसर विधानसभा क्षेत्र से अपना पर्चा दाखिल किया। इससे पहले आयोजित सभा में बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।

उन्होंने बताया कि भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य नूर मोहम्मद गौरी व मेड़ता नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अनिल थानवी ने भाजपा छोड़कर रालोपा का दामन थाम लिया है।

Desk Team