गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि देश पर 55 साल तक शासन करने वाली इस पार्टी ने देश की जनता को छला और धोखा दिया है। राजनाथ ने रविवार को चुनावी रैली को में कांग्रेस पर भारत को दुनिया के गरीब देशों में कतार में खड़ा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा ”हमने जनता की आंखें में धूल झोंक कर राजनीति नहीं की है..जनता की आखों में आंख डालकर राजनीति की है।”
उन्होंने कहा, ”आंकडे़ दर्शाते हैं कि कांग्रेस ने 55 साल में राजस्थान में क्या किया और वसुंधरा राजे की सरकार ने राजस्थान के विकास के लिये क्या काम किया है। 50 साल में कांग्रेस ने केवल 103 आईटीआई खोले जबकि राजे ने अपने पांच वर्षो के कार्यकाल में 958 आईटीआई खोले हैं।”
चित्तौड़गढ़ में राहुल ने साधा PM पर निशाना, कहा – दो हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं मोदी
उन्होंने कहा, ”चुनाव आने पर कांग्रेस के लोग मंदिर पहुंच जाते हैं। इससे पहले मंदिर में जाकर उनको पूजा करते नहीं देखा गया। कांग्रेस के लिये मंदिर और गाय चुनावी मुद्दा हो सकता है लेकिन भाजपा के लिये मंदिर चुनावी स्टंट नहीं हो सकता । यह हमारे सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न अंग है।”


Download Android App
Download iOS App




