दुनिया में आपको कई पुरानी चीजें मिल जाएंगी जो हजारों साल पहले बनी थीं। इसमें से कई चीजें को कई तरह के बदलाव भी आए हैं लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें हैं जो इतिहास के पन्नों को अपने साथ अभी तक रखे हुई हैं। ऐसा ही एक होटल जापान में है जिसमें आज तक कुछ बदलाव नहीं आया है। जैसा वह इतिहास में था वैसा ही अब है।
इस होटल ने अपने इतिहास को वैसे का वैसे ही बरकारार करके रखा हुआ है। बता दें कि यह होटल दुनिया का सबसे पुराना होटल माना जाता है। इतना ही नहीं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इस होटल का नाम भी है।
जापान के इस पुराने होटल का नाम निशियामा ओनसेन कियूनकन है। साल 705 में फुजिवारा महितो नाम के एक व्यक्ति ने इस होट को बनवाया था। इसका यह मतलब है कि यह होटल लगभग 1300 साल पुराना है और 52वीं पीढ़ी इस शख्स के परिवार की इस होटल को चल रही है।
पूरी दुनिया से इस होटल में लोग आते हैं। साथ ही मशहूर हस्तियां भी होटल में आती हैं। आलीशान गर्म झरनों के लिए यह होटल फेमस है। बाकी होटलों से यह झरने इसे अलग बनाते हैं।
खूबसूरत नदी इस होटल के एक तरफ बहती है तो वहीं घना जंगल दूसरी तरफ है। यहां का शानदार नजारा आपको होटल के कमरे की खिड़की से देखने को मिलता जिसके बाद आपको यहां से जाने का बिल्कुल भी मन नहीं करेगा।
कुल 37 कमरे इस होटल में हैं और होटल के एक कमरे का लगभग 33 हजार रुपए किराया एक रात का है। नवीनीकरण इस होटल का समय-समय पर होता है। इस होटल का नवीनीकरण साल 1997 में आखिरी बार हुआ था।