इन दिनों फ्लोरिडा के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद लोगों का गुस्सा निकल रहा है। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक स्कूल में 6 साल की एक लड़की को गिरफ्तार कर लिया है उसी का यह वीडियो है। लड़की को गिरफ्तार करने की वजह स्कूल प्रशासन ने बताई है कि उसने बुरा व्यवहार स्कूल के स्टाफ के साथ किया।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची किस तरह से फूट-फूट कर रो रही है। साथ ही वह पुलिस ने अनुरोध कर रही है कि उसे गिरफ्तार न करो। वीडियो में दिखाया गया है कि लड़की उन पुलिसकर्मियों से एक और मौका देने की अपील कर रही है जाे उसे गिरफ्तार करने आए थे।
वीडियो में बच्ची रोते हुए कह रही है, मैं पुलिस की कार में नहीं जाना चाहती। वीडियो में जो लड़की दिखाई दे रही है उसे फ्लोरिडा के ओरलैंडो में बीते साल 19 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। लड़की पर आरोप लगाया कि ओरलैंडो चार्टर स्कूल के स्टाफ मेंबर्स पर उसने लात-घूंसे मारे।
बता दें कि ओरलैंडो स्कूल के सिक्योरिटी अफसर डेनिस टर्नर ने इस बच्ची का वीडियो अपने बॉडी कैैम से बनाया। बच्ची को गिरफ्तार भी इसी अफसर ने किया था। स्कूल प्रबंधन ने गिरफ्तार करने गए इस अफसर को बताया कि स्टाफ से बुरा बर्ताव उसने क्लास में ही किया। सितंबर 2019 की यह घटना बताई जा रही है। यह वीडियो बच्ची के घरवालों को इस साल फरवरी में मिला जिसके बाद उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
Orlando police arrested a 6-YEAR-OLD Black girl for “throwing a tantrum” in her first-grade class.
She was handcuffed, put in the back of a cop car, then fingerprinted and taken in for a mug shot.
Don’t look away. This is what black kids go through in America. pic.twitter.com/PYVO8qc4Mk
— Kerry ? (@KerrrryC) February 25, 2020
सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने आते ही हंगामा मचा दिया है। लोगों ने इस वीडियो में बच्चे के साथ हो रहे बर्ताव पर कई सवाल भी खड़े किए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स छोटी बच्ची की गिरफ्तारी को लेकर गुस्साय हुए हैं। जब विवाद बढ़ा तो ओरलैंडो पुलिस ने उस स्टाफ को निकाला जिसने बच्ची को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने कहा कि पॉलिसी का उल्लघंन उस सिक्योरिटी अफसर ने किया है क्योंकि पुलिस प्रशासन से इजाजत उसने गिरफ्तारी से पहले नहीं ली थी।