ब्रिटेन के होटल में बियर के एक गिलास की किमत 72 लाख रुपए की है। अब आप कहेंगे कि हम मजाक कर रहे हैं। इतनी मंहगी बियर नहीं आती है। हम आपको बता दें कि ऐसा हुआ है ब्रिटेन के मैनचेस्टर के एक होटल का मामला सामने आया है जहां एक खेल पत्रकार को एक गिलास बियर का बिल 72 लाख रुपए का दिया गया।
दरअसल खेल पत्रकार होटल गया और उसने वहां जाकर उसने एक गिलास बियर का ऑर्डर किया जिसके बाद जब बिल आया तो उस बियर की किमत 72 लाख थी।
ये है पूरा मामला
खेल पत्रकार पीटर लेयर ब्रिटेन एशेज टेस्ट सीरीज कवर करने के लिए गए हुए थे। ब्रिटेन के एक होटल में वह बियर अपने दोस्तों के साथ पी रहे थे। लगभग इसी बियर के उन्हें 72 लाख रुपए देने पड़ गए।
See this beer? That is the most expensive beer in history.
I paid $99,983.64 for it in the Malmaison Hotel, Manchester the other night.
Seriously.Contd. pic.twitter.com/Q54SoBB7wu
— Peter Lalor (@plalor) September 5, 2019
इस बारे में उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा, देखिए इस बियर को, ये इतिहास की सबसे महंगी बियर है। मैंने इसके लिए होटल को 99,983.64 डॉलर दिए हैं। भारत की करंसी के अनुसार इसकी किमत 71,65,977.60 रूपए है।
ये गलती हुई
जब बिल आया तो उस समय पीटर ने चश्मा नहीं पहना हुआ था। होटल की महिला स्टाफ ने पीटर का बिल देखा तो उसके बारे में पीटर को बताया।
Something, however, made me ask “how much did I just pay for that beer”.
She checked, covered her mouth, started to giggle and refused to tell me, saying only there had been a mistake and she would fix it.
I insisted.
— Peter Lalor (@plalor) September 5, 2019
क्या अब होगा?
जब पीटर को पता चला कि इतनी किमत एक बियर की गलती से ली गई है तो उन्होंने होटल के मैनेजर से संपर्क किया और उन्होंने उनका पूरा बिल ठीक करवायर। उसके बाद बियर की सही किमत काट ली गई बाकी के पैसे होटल प्रशासन ने कहा पीटर के बैंक में जल्छ आ जाएंगे।