भारतीय व्यंजनों का स्वाद और सुंगध बढ़ाने के लिए ब्राउन कार्डमोम यानी बड़ी इलायची का उपयोग करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि स्वाद के साथ कई औषधीय गुण बड़ी इलायची में पाए जाते हैं। कुछ खास किस्म के पोषक तत्व, फाइबर और तेल की भरपूर मात्रा बड़ी इलायची में पायी जाती है। यह गुण कई बीमारियों को दूर करने में मददगार होते हैं।
सेहत के लिए फायदेमंद इनका नियमित रूप से सेवन करना होता है। त्वचा की देखभाल में भी बड़ी इलायची सहायक होती है। दरअसल बड़ी इलायची में एरोमा युक्त होता है को त्वचा के लिए फायदेमंद होती है। चलिए बड़ी इलायची के कई
फायदों के बारे में बताते हैं –
ये हैं बड़ी इलायची के फायदे
1. एंटी- ऑक्सीडेंट, विटामिन सी और पोटेशियम की भरपूर मात्रा बड़ी इलायची में पाई जाती है। शरीर से विषक्त पदार्थों को यह बाहर निकालने में सहायक होती है। इसके अलावा ब्लड – सर्कुलेशन को भी सही करती है।
2. सांस सम्बन्धी बीमारियों को बड़ी इलायची दूर करती है। अस्थमा, फेफड़े में संकुचन जैसी कोई भी परेशानी है तो आपके लिए बड़ी इलायची बहुत कारगर साबित हो सकती है। इसके सेवन से इन बीमारियों के अलावा सर्दी – खांसी में भी राहत मिलेगी।
3. बड़ी इलायची का उपयोग विषाक्त पदार्थों को बाहर करने में भी फायदेमंद होती है। कई ऐसे विषाक्त पदार्थ हमारे शरीर में बनते हैं जिनका शरीर से बाहर निकलना आवश्यक होता है। शरीर से इन विषाक्त पदार्थों को बड़ी इलायची दूर करने में मदद करती है।
4. कई लोग के मुंह से दुर्गंध आती है ऐसे में बड़ी इलायची का सेवन करना फायदेमंद होता है। बड़ी इलायची दुर्गंध के साथ-साथ मुंह के घावों को भी दूर करने में लाभकारी होती है।
5. बड़ी इलायची का तेल से सिर पर मसाज करने से सिर दर्द में राहत मिलती है।
6.कैंसर जैसे खतरे को हमारे शरीर से दूर रखने में बड़ी इलायची सहायक होती है। दरअसल कई पोषक तत्व बड़ी इलायची में पाए जाते हैं जो कैंसर के खतरे को कम करते हैं। कैंसर की कोशिकाओं को शरीर में बड़ी इलायची में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट को विकसित नहीं होने देती।