ज्योतिष शास्त्र में अनाज का खास महत्व बताया गया है। धार्मिक और पूजा दोनों में ही अनाज को महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यताओं के अनुसार,हर फसल को काटने के बाद भगवान को पहले चढ़ाया जाता है। भगवान के प्रति मनुष्य ऐसा करके अपनी कृतज्ञता दर्शाता है। हालांकि आप जानते होंगे कि कुछ अनाज को पूजनीय माना गया है और इसी वजह से हर पूजा में उन अनाज का इस्तेमाल किया जाता है।
चावल यानी अक्षत को समर्पित करने के बारे में हम सबको पता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल के अलावा ऐसे तीन और अनाज होते हैं जो भगवान को समर्पित किए जाते हैं। मान्यता है कि भगवान को यह अनाज चढ़ाने से मनुष्य की सारी मनोकामना पूरी होती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इन अनाजों को कैसे चढ़ाना चाहिए और कौन सी मनोकामना इन अनाजों को चढ़ाने से भगवान पूरी करते हैं। चलिए जानते हैं-
1. चावल के उपाए करने से आप अपनी जिंदगी में आर्थिक संकट को दूर कर सकते हैं। सात बार चावल को धोकर भगवान शिव को चढ़ाना चाहिए। यह उपाए करने से आपके जीवन में धन की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी और माता लक्ष्मी आप पर अपनी कृपा बरसा देंगी।
2. कई लोगों को संतान का सुख नहीं मिलता है इसके लिए आप गेहूं की उत्तम किस्म भगवान विष्णु काे समर्पित करें। यह उपाए करने से भगवान विष्णु आपकी कामना पूरी कर देंगे।
3. अगर आपकी नौकरी में किसी भी तरह का संकट है या फिर आप बेरोजगार हैं तो इसके लिए आप खड़ा मूंग मां दुर्गा को चढ़ा दें। ऐसा करने से आपके जीवन में रोजगार के सारे रास्ते खुल जाएंगे।
4. अगर आपकी शादी में नहीं हो पर रही है या फिर तय होकर रिशता टूट गया तो इसके लिए आप गुरुवार के दिन भगवान गणपति को हल्दी और ज्वार समर्पित कर दें। यह उपाए करने से आपके विवाह के योग जल्द से जल्द बन जाएंगे।
5. चावल और कुछ दक्षिणा बेटी के आंचल में विदाई के समय रखकर देनी चाहिए। ऐसा करने से हमेशा सौभाग्य बेटी के घर में बना रहेगा।