भारत केसबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी उनकी तरह एक बिजनेसवूमन हैं और साथ में एक हाउस वाइफ भी हैं। उन्हें सर्वगुण संपन्न का सबसे अच्छा उदाहरण बताया है। नीता अंबानी ने अपने घर को संभालने से लेकर बिजनेस को भी संभाला है। वह अपने पति केसाथ कदम से कदम मिलाकर चलती हैं। इतना ही नहीं नीता अंबानी सोशल वर्कर के तौर पर भी काम करती हैं और उसमें भी उन्हें अपनी सच्चाई का लुहा मनवाया है।
हाल ही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के जुड़ावा बच्चे ईशा और आकाश की भी शादी हो गई है और उन दोनों की शादी में नीता ने एक जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी दिया था जो उनके फैन्स को बहुत पसंद आया था। यही वजह है कि नीता अंबानी को सर्वगुण संपन्न कहा जाता है।
लेकिन नीता अंबानी की जिंदगी में कुछ साल पहले एक ऐसा मोड़ आया था जिसके बाद वह पूरी तरह से टूट गईं थीं। दरअसल एक दौरा ऐसा भी था जब डॉक्टर्स ने बोल दिया था कि नीता अंबानी कभी भी मां नहीं बन पाएंगी। लेकिन उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद आज वह तीन दुनिया के सबसे प्यारे बच्चों की मां हैं।
इस तरह मां बनने का सुख पाया था नीता अंबानी ने
नीता अंबानी ने मुकेश अंबानी से शादी करने के बाद यह बताया था कि एक ऐसा पल भी आया था जब उन्होंने पता चला था कि वह कभी मां नहीं बन पाएंगी। नीता अंबानी ने अपने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा था कि वह हमेशा से मां बनना चाहती थीं और स्कूल में उन्होंने मां बनने पर एक निबंध भी लिखा था। नीता अंबानी ने कहा था कि शादी के कुछ साल बाद डॉक्टर ने उन्हें बताया कि वह कभी भी मां नहीं बन पाएंगी।
नीता अंबानी ने अपने इंटरव्यू में बात करते हुए कहा था कि जब मैं स्कूल में थी तो मां बनने पर मैंने लंबे-लंबे निबंध भी लिखे थे और मुझसे 23 साल की उम्र में यह कहा जा रहा था कि मैं कभी भी मां नहीं बन सकती हूं। इसके साथ ही नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं और आकाश आईवीएफ बेबी हैं।
उसके बाद ईशा और आकाश के जन्म के तीन साल बाद अनंत अंबानी का जन्म हुआ और उस समय नीता अंबानी बिल्कुल नॉर्मल तरीके से मां बनी थीं। वहीं अनंत के पैदा होने के बाद नीता का वेट भी बढ़कर गया था।
ईशा अंबानी ने अपने जन्मदिन पर अपने जन्म पर खुलासा किया था कि मेरे पेरेंट्स की शादी के 7 साल बाद हम भाई-बहन का जन्म हुआ था और वो भी आईवीएफ के जरिए हुआ था।
ईशा ने अपने आगे इंटरव्यू में कहा था कि जब हम दोनों पैदा हुए थे तो मॉम शुरूआत में पूरी तरह मम्मी बनकर ही रहना चाहती थी, हमारे जन्म के 5 साल बाद मॉम काम पर वापस गईं थीं लेकिन अब वह एक टाइगर मॉम हैं। इसके साथ ही ईशा अंबानी ने अपनी जिंदगी में अपनी मां का किरदार भी बहुत खास बताया है।