लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

मोहब्बत हुई 24 की उम्र में, प्रेमिका से मुलाकात की 97 साल की उम्र में

अक्सर लोग कहते हैं कि मोहब्बत हमेशा जिंदा रहती है। दिन बीत जाते हैं लेकिन मोहब्बत कभी मरती नहीं है। के.टी. रॉबिंस मेहज और जीनिन गनेय पियर्सन की प्यार की कहानी भी कुछ ऐसी है।

अक्सर लोग कहते हैं कि मोहब्बत हमेशा जिंदा रहती है। दिन बीत जाते हैं लेकिन मोहब्बत कभी मरती नहीं है। के.टी. रॉबिंस मेहज और जीनिन गनेय पियर्सन की प्यार की कहानी भी कुछ ऐसी है। विश्व वार II में दोनों पहली बार मिले थे। राॅबिंस उस समय अमेरिका के सोल्‍जर थे और इस युद्ध में उनकी पोस्टिंग फ्रांस के एक छोटे शहर में हुई थीं और वहां पर उन्‍हें 18 साल की जीनिन से मोहब्बत हो गई थी। 
1560684527 love story 6 e1560576610126
बता दें अब जीनिन की उर्म 92 साल की हो गई है। वहीं दूसरी तरफ रॉबिंस की उम्र 97 साल की है। दोनों बूढ़े जरूर हो गए हैं लेकिन वह 75 साल के बाद एक दूसरे से दोबारा मिले हैं और एक बार फिर से उन दोनों का प्यार जवान हो गया है। 
1560684282 5

दोनों की कहानी बिल्कुल फिल्‍मी है

इन दोनाें की लव स्टोरी पर किताब लिखी जा सकती है। इतना ही नहीं दोनों की कहानी पर एक रोमांटिक फिल्म भी बन सकती है। रॉबिंस जब 24 साल के थे तब उन्हें 18 साल की जीनिन से प्यार हुआ था। इन दोनों के बीच आज भी प्यार इतना गहरा था कि जीनिन की एक तस्वीर उन्होंने आज भी अपने दिल में लगाकर रखी हुई है। 
1560684304 love story 3

दोनों की मुलाकात कैसे हुई थी?

जीनिन के शहर में जब रॉबिंस गए थे तो वह अपने कपड़े धोने के लिए किसी को ढूंढ रहे थे। तभी रॉबिंस की मदद इस काम में जीनिन की मां ने की थी। उसके बाद जीनिन और रॉबिंस को एक दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन तभी इस कहानी में मोड़ आया और रॉबिंस को युद्ध शुरु होने की वजह से ईस्टर्न फ्रंट में तैनात कर दिया गया। 
1560684477 1 2
रॉबिंस ने एक टीवी को इंटरव्यू देते हुए कहा, मैंने उससे कहा कि मैं आकर तुम्हें यहां से ले जाऊंगा मगर ऐसा कुछ हाे नहीं पाया। जीनिन को उम्मीद थी कि 1945 में युद्ध खत्म होने के बाद उन्हें रॉबिंस के वापस आने की पूरी उम्मीद थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और रॉबिंस वापस अमेरिका चले गए। 

रॉबिंस की फिर हो गई शादी

अमेरिका जाकर लिलियन नाम की लड़की से रॉबिंस ने शादी कर ली। मिसिसिपी के एक हार्डवेयर में दोनों ने एक साथ 50 साल तक काम किया है। उनकी पत्नी का 2015 में 92 साल की उम्र में निधन हो गया था तो वहीं जीनिन ने भी 1949 में शादी कर ली थी और उनके 5 बच्चे भी हैं।
1560684358 3 4
 लेकिन जीनिन कभी भी जीनिन रॉबिंस के दिल से नहीं गई थी। रॉबिंस के पास जीनिन की आज भी एक ब्लैक और वाईट कलर की एक तस्वीर है। रॉबिंस के पास यह तस्वीर तब भी थी जब एक फ्रेंच जर्नलिस्ट के एक ग्रुप ने उन्हें अप्रोच किया था। 

जब मिलने का प्रोग्राम बना 

जीनिन की तस्वीर रॉबिंस ने एक जर्नलिस्ट ग्रुपर को दिखाई और कहा, वो उसके गांव और उनके परिवार को ढूंढने की कोशिश करें। क्योंकि वो जीनिन के पास जाना चाहते हैं। वो यह भी मान रहे थे कि शायद जीनिन इस दुनिया में ना होो, लेकिन एक जर्नलिस्ट ने जीनिन को मोसेले के एक रिटायरमेंट होम में ढूंढ निकाला और फिर दोनाें के लिए मिलने का प्रोग्राम बनाया गया। 
1560684503 hqdefault

ये जोड़ी जब इतने सालों बाद मिली

जब दोनाें इतने सालों बाद मिले तो दोनों ने एक दूसरे को गले से लगा लिया। उसके बाद दोनों पहले एक दूसरे को घंटों तक निहारते रहे। उसके बाद जीनिन को रॉबिंस ने अपना हाल के बारे में बताया। उन्होंने कहा, मैंने हमेशा तुम्हें प्यार किया है। तुम हमेशा मेरे दिल में रही हो।
1560684336 4 4
 रॉबिंस ने जीनिन को ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को निकाला और कहा, यह तुम हो। यह देख जीनिन की आंखें भर आईं और वो खुशी से झूम उठी। दोनों ही अपने पार्टनर्स खो चुके हैं और जीनिन ने वादा किया है कि दोनों फिर मिलेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।