बाल हमारी सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं। चाहे फिर लड़की हो या लड़का हर किसी को अपने बाल बहुत प्यारे होते हैं। हालांकि रूखे-बेजान और टूटते बाल कई बार परेशानी हो जाती है। बालों की इस तरह की परेशानी से आप भी अगर जूझ रहे हैं तो कंडीशनर के इन नुस्खों को जरूर अपनाएं। ये कंडीशनर बिना केमिकल वाले हैं तो आपके बालों की प्राकृतिक चमक को लाने में मदद करेंगे। साथ ही बालों को घना और सिल्की भी बनाएंगे। चलिए आपको इन नेचुरल कंडीशनर के बारे में बताते हैं।
दही
दही को भी आप प्राकृतिक कंडीशनर के तौर पर बालों पर लगा सकते हैं। दही बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। दही बालों के झड़ने और डैंड्रफ हटाने में भी मददगार होती है। अगर दही ज्यादा खट्टी है तो वह और भी ज्यादा फायदेमंद होती है। बालों पर आधे घंटे दही को फेंटकर लगाएं और बाद में बालों को धो लें।
जैतून का तेल
कई लोगों के बाल बहुत ही रूखे होते हैं और शैंपू के बाद हेयर कंडीशनर लगाने के बाद भी उनके बाल रूखे ही रहते हैं। तो ऐसे में आप जैतून का तेल अपने बालों में लगा लें। हेयर कंडीशनर के तौर पर जैतून का तेल बहुत बेहतरीन होता है। बालों पर जैतून के तेल से मालिश शैंपू करने से 15-20 मिनट पहले कर लें। कंडीशनिंग बालों की इससे बहुत अच्छी हो जाएगी। गुनगुने पानी में टॉवेल भिगोकर तेल लगाने के बाद अपने सिर पर थोड़ी देर के लिए इसे लपेट लें। इससे चमक हमेशा बालों में बनी रहेगी।
मेहंदी
बालों केे रंगने के लिए कई लोग मेंहदी या हिना का उपयोग करते हैं। अगर बालों पर मेंहदी को आधे घंटे तक लगाकर रखने से बालों में यह अच्छे कंडीशनर के तौर पर काम करता है। इसमें एक चुटकी कॉफी पाउटर मिलाकर भूरे बालों पर लगा लें। काले गहरे रंग के बाल वाले लोग मेंहदी में दो चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर लगाएं। ऐसा करने से बालों मंे चमकर बन जाएगी और बालों की रंगत भी ज्यादा समय तक बरकरार रहेगी।
अंडा
अंडा भी रूखे बालों की कंडीशनिंग के तौर पर काम आता है। एक अंडा आधे कप गुनगुने पानी में फेंटकर लगभग 10 मिनट तक बालों में लगाएं। उसके बाद बालों में शैंपू करने केे बाद अच्छी कंडीशनिंग हो जाती है। जिन लोगों के बाल बहुत रूखे होते हैं ताे अंडा अपने बालों में हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।
शहद
आधा कप शहद में तीन चम्मच वेजिटेबिल ऑयल मिलाकर बहुत रूखे बालों पर लगाएं। आधे घंटे के लिए बालों पर लगाकर छोड़ दें। उसके बाद शैंपू से बालों को धो लें। बालों को मुलायम बनाने के साथ चमक भी यह बनाए रखता है।