लगभग हर घर में पूजा के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि कपूर की सुगंध आप और हम सभी को कई बीमारियों से दूर रखती है। हांलाकि ये बात हर किसी को मालूम होगी कि कपूर पूजा के अलावा कई स्किन केयर में भी लाभकारी है। वैसे कपूर केवल त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद है। तो आइए जान लेते हैं कि कपूर का स्किन के लिए कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्किन के लिए कपूर के लाभ…
1.यदि आपके चेहरे मुहांसे या किसी तरह का इंफेक्शन हो गया है तो ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए कपूर का तेल लगा सकते हैं।
2.शरीर में किसी तरह का संक्रमण हो जानें पर इसके इलाज के लिए कपूर बहुत फायदेमंद होगा।
3.किसी वजह से स्किन पर खुजली या जलन की परेशानी हो जानें पर कपूर को पानी में मिलाकर लगाने से आराम मिलता है।
4.बॉडी पर कहीं भी जले का निशान या फिर सूजन है तो उस पर पानी में डूबे कपूर को लगा लें। इससे जल्दी ही निशान तो गायब होगा ही साथ ही सूजन में भी राहत मिलेगी।
5.कई सारे लोगों के चेहरे या हाथ-पैर पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए पानी में कपूर डालकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। इससे आपको लाल चकत्ते से आराम मिलेगा।
6.अगर आप भी फटी एडिय़ों से परेशान है तो ऐसे में आप एडिय़ों के लिए कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप गुनगुने पानी में कपूर डालकर पैरों को उसमें भिगों दें। इससे आपकी फटी एडियां जल्द ही कोमल बन जाएगी।
बालों के लिए कपूर के फायदे…
-बालों की झडऩे की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल में कपूर मिक्स कर इसको बालों में लगाने से आपकी कुछ ही दिनों में बालों के झडऩे की समस्या दूर हो जाएगी।
-बालों से जूं और डैंड्रफ से निजात पाने के लिए नारियल तेल में कपूर मिला कर लगाने से आपको फायदा होगा।
-बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए दही और अंडे में थोड़ा सा कपूर मिला कर बालों में अच्छे से लगाएं। बता दें कि स्कैल्प इंफेक्शन के लिए भी कपूर बेहद लाभकारी होता है।