कई लोगों को ऐसा लगता है कि बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। आपको बता दें कि आप बिल्कुल गलत हैं। दुनिया में एक ऐसा शख्स आ गया है जिसने अमीरी के मामले में बिल गेट्स को पीछे कर दिया है। हम बर्नार्ड अरनॉल्ट की बात कर रहे हैं जिनकी उम्र 70 साल है।
नेटवर्थ की बात करें तो उनकी 7.45 लाख करोड़ रुपए की है। अमीरी के मामले में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स तीसरे नंबर पर आ चुके हैं। बता दें कि गेट्स की संपत्ति 107 अरब डॉलर यानी 7.38 लाख करोड़ रूपए हैं।
तीसरे नंबर पर गेट्स पहली बार आए हैं
ब्लूमबर्ग बिलेनियन इंडेक्स के बीते साल गेट्स तीसरे नंबर पर पहली बार आए हैं। दुनिया के 500 अमीरों की नेटवर्थ इसमें हर रोज अमेरिकी शेयर बाजार बंद होने के बाद ही अपडेट करते हैं।
मुकाबला कर रहे हैं फ्रांस की जीडीपी से
साल 2019 में सबसे ज्यादा अरनॉल्ट की नेटवर्थ बढ़ी है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 39 अरब डॉलर यानी 2.69 लाख करोड़ रूपए का इजाफा हुआ है। बता दें कि फ्रांस की जीडीपी के 3 प्रतिशत के बराबर उनकी नेटवर्थ आ गई है।
कौन है पहले स्थान पर?
इंडेक्स के अनुसार अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस इस लिस्ट में पहले स्थान पर 8.62 लाख करोड़ की नेटवर्थ के साथ हैं।
शामिल हुए 100 अरब डॉलर नेटवर्थ क्लब में
100 अरब डॉलर नेटवर्थ क्लब में अरनॉल्ट सेंटीबिलेनियर शामिल हो गए थे। यह जून की बात है। इस लिस्ट में दुनिया के 3 लोग शामिल हैं। बेजोस, गेट्स और अरलॉल्ट हैं।
लगभग 50 प्रतिशत शेयर एलवीएमएच कंपनी के
एलवीएमएच कंपनी के 50 प्रतिशत शेयर अरनॉल्ट के पास हैं। वहीं फैशन हाउस क्रिश्चियन डायर के भी लगभग 97 फीसदी शेयर अरनॉल्ट के पास हैं।
परोपकार करते हैं
फ्रांस की राजधानी नोट्रे डेम कैथेड्रेल चर्च में पिछले दिनों आग लग गई थी। उसमें बहुत नुकसान हुआ था। उस समय 65 करोड़ डॉलर का दान बर्नाल्ड ने किया था। उसमें गेट्स ने भी 35 अरब डॉलर का दान दिया था।
इसके अलावा अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने जब अपनी पत्नी को तलाक दिया था तो वह दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए थे। तलाक के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को लगभग 36.5 अरब डॉलर के शेयर दिए थे।