दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में कोई बिल गेट्स का नाम कैसे नहीं जान सकता है। बिल गेट्स हाल में अपनी भारत की याता पर आए थे। इन दौरान उन्होंने सभी देश के बड़े लोगों से मुलाकत भी की है। हाल ही में उसका एक वीडियो सिकेल मेडिया पर खूब वायरल हो रहा है है जिसमे बिल गेट्स एक ई-रिक्शा चलते हुए नजर आ रहे है। इस विदेई को देखने के बाद सभी काफी हैरान रह गए। पहले भी उनके कुछ वीडियो वायरल हुए थे लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद सब सोच में पड़े हुए है।
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर का सबके सामने ई- रिक्शा चलने की असली वजह जानकार सोशल मीडिया यूजर कागि ही खुश हुए। दरअसल उनके ई-रिक्शा चलने के पीछे ये खानी है। जब बिल गेट्स अपनी भारत की यात्रा पर थे तब उन्होंने महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरपर्सन आंनद महिंद्रा से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होने ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इससे पहले बिल गेट्स के साथ आंनद महिंद्रा ने एक फोटो भी शेयर की थी। जिसमे उन्होंने लिखा था कि वो “हार्वर्ड विश्वविद्यालय में एक साथ पढ़ते थे”।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बिल गेट्स ने एक वीडियो शेयर की जिसका उन्होंने कैप्शन “मैंने एक इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाया, जो 131 किमी (लगभग 81 मील) तक यात्रा करने और 4 लोगों को ले जाने में सक्षम था। महिंद्रा जैसी कंपनियों को परिवहन उद्योग के डीकार्बोनाइजेशन में योगदान करते देखना प्रेरणादायक है”।
“Chalti ka Naam Bill Gates ki Gaadi” So glad you found the time to check out the Treo @BillGates Now on your next trip’s agenda should be a 3-wheeler EV drag race between you, @sachin_rt and me… pic.twitter.com/v0jNikYyQg
— anand mahindra (@anandmahindra) March 6, 2023
वायरल वीडियो के जवाब में वीडियो के जबाब में आंनद महिंद्रा ने भी अपनी प्रतिक्रया दी उन्होंने बिल गेट्स को थैंक्स भी किया उन्होंने ने लिखा “चलती का नाम बिल गेट्स की गाड़ी” बहुत खुशी हुई कि आपने ट्रेओ को देखने का समय निकाला @बिल गेट्स अब आपकी अगली यात्रा के एजेंडे में आपके बीच एक 3-पहिया ईवी ड्रैग रेस होनी चाहिए।
बिल गेट्स का ई-रिक्शा चलने का ये वीडियो सोसाइल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने वालो की संख्या लाखों में है है अभी तक वीडियो को 1,47,000 से ज्यादा लोग देख चुके है। इनकी तादात लगातार बढ़ ही रही है। आपको ध्यान होगा की इससे पहले बिल गेट्स का कुछ वेदो वायरल हुआ था जिसमे वो रोटी बनाते और दूसरी वीडियो में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, स्मृति ईरानी के साथ खिचड़ी का स्वाद लेते नजर आए थे।