हल्द्वानी : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिन्देश कुमार गुप्ता ने कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पार्टी के इतिहास पर व्यंग्यम दृष्टि डालते हुए भारतीय जनता पार्टी के गठन को 80 के दशक की ऐतिहासिक महत्वपूर्ण घटना बताया। श्री गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में अपना व्यापक जनाधार करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सफलता पूर्वक अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करते हुए चलाई जा रही हैं। बल्कि देश के 20 प्रांतों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तथा 5 प्रांतों में सहयोगी दलों से मिलकर भारतीय जनता पार्टी सरकारों में शामिल है। जबकि कांग्रेस पार्टी सिकुडकर केवल 4 प्रांतों में रह गई है। 4 अन्य प्रांतों में अन्य दलों की सरकारें हैं। भारतीय जनता पार्टी देश की पहली लोकतांत्रिक पार्टी है।
जिसमें पूर्ण रूप से आंतरिक लोकतंत्र कायम है। बूथ स्तर से लेकर निकाय स्तर पर, मण्डल स्तर पर, जिला स्तर पर, प्रांत स्तर तथा राष्ट्र स्तर पर पार्टी की संगठनिक निर्वाचित ईकाईयां कार्य कर रही भारतीय जनता पार्टी प्रखर राष्ट्रवाद की पोषक है। धर्म, जाति, क्षेत्र आदि का विवेक न करते हुए सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर कायम है। भारतीय जनता पार्टी के लिए देश पहले दल बाद में है। पार्टी में व्यक्तिगत हितों से पहले दल का हित और दल से पहले देश का हित प्रमुख है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।